Bulldozer Action in CG : छत्तीसगढ़ में मजार पर चला बुलडोजर, मस्जिद के नाम पर किया अवैध कब्जा
Kanak Durga Jha | Sept 09, 2024, 08:44 IST
Bulldozer ran on the majaar in Chhattisgarh
Bulldozer Action in CG : भिलाई की नगर निगम टीम ने सुबह-सुबह बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम ने मस्जिद के नाम से किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने का काम सोमवार को शुरू कर दिया है।
Bulldozer Action in CG : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई की नगर निगम टीम ने सुबह-सुबह बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम ने मस्जिद के नाम से किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने का काम सोमवार को शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के लिए भिलाई नगर निगम को बिलासपुर हाई कोर्ट ने आदेश दिया था। जिसके बाद निगम की टीम सुबह-सुबह कार्रवाई के लिए पहुंच गई।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में नगर निगम की टीम ने मस्जिद के नाम से किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने का काम सोमवार को शुरू कर दिया है। टीम ने वहां बनाई गई एक मजार को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वहां बनी दुकानों और वैवाहिक भवन को तोड़ने का काम जारी है। निगम के अमले के साथ ही एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित 100 से ज्यादा जवान और कई थानों की फोर्स सुबह 5 बजे से ही कार्रवाई के लिए पहुंची है। इसके तहत 5 दुकानें, स्वागत द्वार और मस्जिद की बाउंड्री वॉल तोड़ी जाएगी। कब्जा खाली कराने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है।
अफसरों के मुताबिक, 1984 में साडा (स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने रायपुर-भिलाई मार्ग (जीई रोड) के किनारे करबला समिति को मस्जिद निर्माण के लिए 500-800 वर्ग फीट जमीन दी थी। इस पर आरोप है कि ढाई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस अवैध कब्जे वाली जमीन पर दुकानें, मजार, शादीघर और बड़ा गेट का निर्माण किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह अवैध कब्जा सैलानी दरबार के नाम पर किया गया है। अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों में निर्णय लेने का समय दिया था। इसके बाद निगम आयुक्त ने 3 दिन पहले कब्जाधारियों को नोटिस चस्पा किया था। निगम ने कब्जा खाली करने के लिए कहा था। लेकिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया।
अफसरों ने जानकारी दी कि, नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटा, जिसके बाद निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम ने बताया कि यहां पर कई सालों से अवैध कब्जा किया। जिसके बाद उस जमीन पर दुकानें, मकान, मजार और अन्य चीजें विकसित कर ली गईं। इसे तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 30 डंफर, 2 चेन माउंटर लगाए गए हैं। इसे भिलाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
भिलाई में चला बुलडोजर
ढाई एकड़ पर अवैध कब्जा
हाईकोर्ट ने दिया कार्रवाई का निर्देश
छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari