विष्णुकाल में जेल से चल रही दादागिरी, मोबाइल से कर रहे अवैध वसूली

Arun Tiwari | Mar 11, 2025, 16:04 IST
Share
Bullying from jail  CM Sai government illegal extortion through mobile the sootr
Bullying from jail CM Sai government illegal extortion through mobile the sootr

छत्तीसगढ़ में लगता है जेल में बंद दादाओं के लिए विष्णुकाल अब अमृतकाल बन गया है। तभी तो कैदियों की दादागिरी चल रही है। जेल बंद है लेकिन खेला खुला चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में लगता है जेल में बंद दादाओं के लिए विष्णुकाल अब अमृतकाल बन गया है। तभी तो कैदियों की दादागिरी चल रही है। जेल बंद है लेकिन खेला खुला चल रहा है। दादागिरी इस तरह की है कि कैदी ही अवैध वसूली कर रहे हैं वो भी मोबाइल फोन से। इनकी हिमाकत देखिए कि इनको धमकी देने के लिए फोन भी दिया जा रहा है।

वहीं एक केंद्रीय जेल ऐसी भी है जहां के मीनू में अंडा भी लिखा हुआ है। यानी इस जेल में कैदियों को खुराक में अंडा दिया जा रहा है। यह सब हम पिछले एक साल की कहानी बता रहे हैं यानी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से यह खेला चल रहा है। यही नहीं कुछ जगह जेल के कारिंदे भी कैदियों के खाने में खेला कर रहे हैं। देखिए बंद जेल का खुला खेल।

ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम दुकानदार ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, मस्जिद घेरी...

बंद जेलों में चल रहा खुला खेल

छत्तीसगढ़ में 33 जेल हैं जिनमें 14 हजार से ज्यादा कैदी रहते हैं। इन जेलों में दादागिरी और भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। यह स्थिति विष्णुदेव सरकार के एक साल की है। हम आपको जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक के एक साल के जेल के हालातों के कुछ उदाहरण बता रहे हैं। वैसे तो ये कैदी अपने गुनाहों की सजा काट रहे हैं लेकिन वहां भी इनका रवैया बदला नहीं है। ये कैदी बिल्कुल बेखौफ हैं।

एक केंद्रीय जेल में अवैध वसूली हो रही है। ये वसूली कैदी कर रहे हैं और वो भी फोन से। यानी इनको जेल में भी फोन मुहैया कराया जा रहा है। जाहिर है सब मिलीभगत से हो रहा है। दूसरा कारनामा देखिए। एक तरफ तो कुपोषित बच्चों को अंडा नसीब नहीं हो रहा क्योंकि सप्लायर के पास फंड नहीं पहुंचा है तो दूसरी तरफ एक केंद्रीय जेल में कैदियों की खुराक में अंडा शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा

द सूत्र ने जब जेल का मीनू देखा तो उसमें अंडा भी लिखा हुआ था, वो भी सिर्फ एक ही जेल में। तो सवाल यह उठता है यह सब कैसे मुमकिन हो रहा है, जाहिर है इन जेलों में मिला जुला खेल चल रहा है। यही कहीं कहीं तो कैदियों के खाने में ही खेला किया जा रहा है। यह सब हम इसलिए दावे से कह रहे हैं क्योंकि यह शिकायतें सरकार के पास पहुंची हैं।

इन शिकायतों पर जांच भी चल रही है। यह शिकायत या तो जेल में तैनात किसी कर्मचारी ने की है या फिर कैदियों से मिलने जुलने वाले नाते रिश्तेदारों ने इसलिए इनको गंभीर माना जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किस जेल में क्या खेल चल रहा है।


केंद्रीय जेल जगलपुर में अवैध वसूली

केंद्रीय जेल जगदलपुर की एक गंभीर शिकायत सरकार को मिली है। इस शिकायत में किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। इसमें लिखा हुआ है कि इस जेल में बंद कैदी अवैध वसूली करते हैं। यह वसूली वे फोन के जरिए करते हैं। कैदियों को प्रोटेक्शन मनी देने के लिए उनके नाते रिश्तेदारों से पैसे मांगे जाते हैं। और यदि उनको पैसे नहीं दिए जाते तो वे उन कैदियों के साथ मारपीट करते हैं। सरकार ने कलेक्टर को किसी वरिष्ठ अधिकारी को जांच कराने के लिए लिखा है। अभी जांच चल रही है। इसी जेल की एक और शिकायत आई है। इस शिकायत में कहा गया है कि कैदियों के साथ मारपीट की जाती है। इस मामले की भी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए...अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे

केंद्रीय जेल रायपुर में मिलता है अंडा

कैदियों को खाने में अंडा भी दिया जाता है। सुनकर हैरानी लगती है लेकिन यह सिर्फ रायपुर केंद्रीय जेल में होता है। द सूत्र ने जब जेल का मेन्यू देखा तो सिर्फ रायपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के खुराक में अंडा शामिल था। अन्य जेल के कैदियों को यह सुविधा नहीं है। जगदलपुर के राजकुमार एंड ब्रदर्स और दुर्ग के साई ट्रेडर्स जेल में अंडा सप्लाई करते हैं।

बैंकुंठपुर में जेल अधीक्षक की प्रताड़ना

जिला जेल बैकुंठपुर के मुख्य प्रहरी देवेंद्र कुमार द्वेदी ने शिकायत की है कि जेल अधीक्षक प्रताड़ित करते हैं। सरकार ने कोरिया कलेक्टर को इस मामले की जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। जांच कराई जा रही है।

बंदियों के खाने में भ्रष्टाचार

राजनांदगांव जिला जेल में कैदियों के खाने में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। इसकी जांच केंद्रीय जेल अधीक्षक से कराई गई। जेल अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि शिकायत छद्म नाम से आई है इसलिए इसकी पुष्टि नहीं होती।

जेल विभाग के अफसरों ने टेंडर में की गड़बड़ी

खाने के टेंडर से जुड़ी दो शिकायतें सरकार को मिली हैं। इसमें जेल विभाग के अफसरों की शिकायत की गई है। इन शिकायतों में कहा गया है कि नियमित टेंडर को दरकिनार करते हुए एक संविदाधारक जेल डीजी ने अवैध रुप से अन्य विभाग को सप्लाई आदेश जारी कर दिए। यह शिकायत मुल्कराज आहूजा एंड संस ने की है। यह बात तो सच निकली कि जेल विभाग ने नेफेड को यह सप्लाई का काम दिया है। लेकिन जांच में यह कहा गया कि खाना अच्छी क्वालिटी का है।

ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी के नामी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही,छात्रा की मौत

बिलासपुर केंद्रीय जेल में घटिया खाना

बिलासपुर केंद्रीय जेल के अफसरों की शिकायत कैदियों के परिजनों ने की है। उन्होंने कहा कि यहां पर कैदियों को घटिया खाना दिया जा रहा है। इस शिकायत पर जांच हुई। इस जांच में यह पाया गया कि खाने की क्वालिटी सामान्य है। लेकिन जांच दल तो उड़द की दाल मिलावटी और वनस्पति घी एक्सपायरी डेट का मिला। इस मामले में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।



छत्तीसगढ़ में जेलों का फैक्ट फिगर

केंद्रीय जेल - 5
जिला जेल - 20
उपजेल - 8
कुल बंदी क्षमता - 14733
सजायाफ्ता बंदी - 6301
विचाराधीन - 12519
अन्य - 31
एक साल का खाने का बजट - 35 करोड़ 84 लाख 26 हजार 927

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news video
हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश

By Harrison Masih

हल्दी-अदरक बीज योजना के नाम पर 10 करोड़ का घोटाला, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश
बिजली चोरी पकड़ने और कितने अफसर चाहिए ? मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों की 'द सूत्र' ने की पड़ताल

By Atul Tiwari

बिजली चोरी पकड़ने और कितने अफसर चाहिए ? मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों की 'द सूत्र' ने की पड़ताल
मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई ने भी गंवाई जान

By Umeshwari Baghel

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई ने भी गंवाई जान
भाजपा छोड़ने के 2 महीने बाद पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत को झटका, DLB ने माना दोषी, 6 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

By Ashish Bhardwaj

भाजपा छोड़ने के 2 महीने बाद पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत को झटका, DLB ने माना दोषी, 6 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
दुर्ग गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल का बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी हाथापाई

By Harrison Masih

दुर्ग गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल का बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी हाथापाई
27% आरक्षण की बहाली के लिए ओबीसी महासभा का आंदोलन तेज, 28 अक्टूबर को संभागों में प्रदर्शन का ऐलान

By Neel Tiwari

27% आरक्षण की बहाली के लिए ओबीसी महासभा का आंदोलन तेज, 28 अक्टूबर को संभागों में प्रदर्शन का ऐलान
कमलनाथ कॉलेज को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका, घोस्ट कॉलेज के आरोपों के बीच याचिका खारिज

By Neel Tiwari

कमलनाथ कॉलेज को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका, घोस्ट कॉलेज के आरोपों के बीच याचिका खारिज