छत्तीसगढ़ में कैबिनेट की बैठक आज, 16 लाख गरीबों के मकान सहित 4 प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

Pratibha Rana | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट की बैठक आज, 16 लाख गरीबों के मकान सहित 4 प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट की बैठक आज, 16 लाख गरीबों के मकान सहित 4 प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक आज मंत्रालय में होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा मुख्य सचिव और सभी सचिव मौजूद रहेंगे।

गंगेश द्विवेदी RAIPUR. भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक आज मंत्रालय में होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा मुख्य सचिव और सभी सचिव मौजूद रहेंगे। साय सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग पहला फैसला 16 लाख गरीबों को घर देने का हो सकता है। वहीं इसके अलावा धान बोनस, न्‍यूनतम सर्मथन मूल्‍य जैसे विषय शामिल हो सकते हैं।

बैठक में सीएम साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सचिवों की परिचय भी लेंगे। सचिवों को पार्टी का संकल्प पत्र सौंपकर अगले पांच वर्ष के लिए क्रियान्वयन की योजना बनाने कहेंगे। इसके बाद तीनों मंत्री अपने अपने लिए सचिवों की नियुक्ति भी करेंगे और तबादलों का दौर भी शुरू होगा। मंत्रालय महानदी भवन में विष्णुदेव साय ने पूजा की। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

धान बोनस और धान खरीदी का प्रस्‍ताव

दो साल के बकाया बोनस भुगतान का प्रस्ताव करने का प्रस्‍ताव कैबिनेट की बैठक में रखा जा सकता है। वहीं एक नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। ऐसे में चालू खरीदी सीजन में 3100 रुपए में 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रस्‍ताव पास करना तत्‍काल जरूरी है ।

PSC भर्ती-2022 घोटाले की जांच

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में पीएससी घोटाले की निष्‍पक्ष जांच कराने और यूपीएससी की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कराने का वादा किया है। यूथ में इस मामले में खासी नाराजगी है, पीएससी की नई वैकेंसी आ चुकी है। ऐसे में नई भर्तियां शुरू करने से पहले इस संबंध में भी प्रस्‍ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

25 को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्‍मदिवस

इसके अलावा अटल जी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाने का भी एक प्रस्ताव आने की बात कही जा रही है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया जा सकता है।

Tags:
  • First meeting of BJP cabinet
  • BJP cabinet meeting today
  • 4 proposals discussed in BJP cabinet meeting; Chhattisgarh News
  • बीजेपी कैबिनेट की पहली मीटिंग
  • बीजेपी कैबिनेट की बैठक आज
  • बीजेपी कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्तावों पर चर्चा;छत्तीसगढ़ न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा