खाने में मिर्च नहीं देने पर CAF जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग... दो की मौत

Kanak Durga Jha | Sept 18, 2024, 14:14 IST
Share
CAF jawan fired his colleagues two killed in balrampur
CAF jawan fired his colleagues two killed in balrampur

CAF Jawan Fired His Colleagues : बलरामपुर जिले में सीएएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर धड़ाधड़ गोलियां चला दी। इस हमले में दो जवानों की मौत हाे गई।

CAF Jawan Fired His Colleagues : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में सीएएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर धड़ाधड़ गोलियां चला दी। एक जवान ने खाना खाने के दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि जवान को खाने के लिए मिर्च नहीं दिया, जिससे जवान को गुस्सा आ गया। मामूली सी बात पर जवान के सीधे फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवानों की मौत हाे गई। वहीं हमले में दो जवान घायल गए हैं। जवान ने साथी जवानों पर सर्विस इंसास रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस हादसे से कैंप में हड़कंप मच गया है।

दो जवान अस्पताल में भर्ती

यह पूरा मामला के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप का है। हमले में दो जवान घायल गए। घायल जवानों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जिन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं।

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। गोली लगने से सीएएफ जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हुई है।

एक जवान ने रास्ते में तोड़ा दम

वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस जवानों के कैंप पहुंची। हालांकी सीएएफ जवान ने अपने साथियों पर गोलियां क्यों चलाई, इस खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में अपनी कार्रवाई शुरू का दी है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Balrampur News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • CAF Jawan Fired His Colleagues
  • CAF जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा