पुल से टकराई कार... 4 लोग जिंदा जले, 2 की हालत गंभीर

Kanak Durga Jha | Jul 19, 2025, 11:00 IST
Share
Car collided with bridge 4 people burnt alive 2 critical kanker
Car collided with bridge 4 people burnt alive 2 critical kanker

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से चार युवकों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए। 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर यह हादसा हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़िए...ये कैसी रोड सेफ्टी हर दिन बुझ रहे 20 चिराग, छत्तीसगढ़ सरकार के अधूरे प्लान से बढ़े हादसे!

बताया जा रहा है सभी मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। आतुरगांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। वहीं, युवकों के नशे में होने की भी बात सामने आई है।

नशे में होने की आशंका बताया जा रहा है, युवक नशे में थे और कार कांकेर शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की थी। जिसे युवराज सोरी बगैर बताए ले गया था। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजन को सूचना दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुल निर्माण बना खतरा- आतुरगांव के पास पुल निर्माण के चलते सड़क को डायवर्ट किया गया था, जिससे रास्ता भ्रमित करने वाला हो गया था।

रफ्तार पर नहीं रहा नियंत्रण- तेज गति से चल रही कार पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे कार में भीषण आग लग गई।

जिंदा जल गए चार युवक- छह युवकों में से दो किसी तरह बाहर निकल सके, जबकि चार कार में फंस गए और आग में जलकर मौत हो गई।

शराब पीने की आशंका- हादसे में शामिल युवकों के नशे में होने की बात सामने आई है, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।

चोरी से चल रही थी कार- कार कांकेर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे युवराज सोरी बिना बताए लेकर चला गया था।

मृतकों के नाम

युवराज सोरी (24 साल) कांकेर जिले के बाड़ाटोला का रहने वाला।
हेमंत शोरी (20 साल) केशकाल के सिंघनपुर निवासी।
सूरज उइके (19 साल) केशकाल के डुंडेरापाल का रहने वाला।
दीपक मरावी (19 साल) केशकाल के डुंडेरापाल निवासी।

घायलों में ये शामिल

प्रीतम नेताम (21 साल) केशकाल के ग्राम डुंडेरापाल।
पृथ्वीराज सलाम (19 साल) केशकाल के ग्राम डुंडेरापाल।

ये खबर भी पढ़िए...अमहदाबाद विमान हादसे का असर: AIR INDIA की इंदौर–दिल्ली फ्लाइट 15 जुलाई तक रद्द

4 युवक कार में फंस गए थे

2 युवक किसी तरह कार से बाहर निकल गए। 4 युवक कार में फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घायलों का इलाज जारी

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

Car accident | kanker road accident | कार हादसे में 4 लोग जिंदा जले | कांकेर में 4 लोग जिंदा जले | कांकेर न्यूज

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कांकेर न्यूज
  • Car accident
  • कांकेर
  • kanker road accident
  • कार हादसे में 4 लोग जिंदा जले
  • कांकेर में 4 लोग जिंदा जले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा