महादेव सट्टा एप केस में उलझे बघेल कथावाचक प्रदीप मिश्रा को लेकर क्या बोल गए

Marut raj | Mar 27, 2025, 11:34 IST
Share
pradeep mishra
pradeep mishra

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि अफसरों को पंडित प्रदीप मिश्रा से पूछना चाहिए कि सौरभ चंद्राकर से उनका क्या संबंध है, क्योंकि मिश्रा सीएम के क्षेत्र में कथा कर रहे हैं।

सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप के मामले में छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी की 10 से ज्यादा टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में छापे मारे, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो OSD (आधिकारिक सचिव), आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, और उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी शामिल थे।

भूपेश बघेल का आरोप - छापेमारी प्रधानमंत्री के भाषण के लिए

CBI की छापेमारी के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि यह छापेमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने और उनके भाषण के कंटेंट को तैयार करने के उद्देश्य से की गई है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के घर से तीन मोबाइल फोन और कई डिजिटल और दस्तावेज ले गई। बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि अफसरों को पंडित प्रदीप मिश्रा से पूछना चाहिए कि सौरभ चंद्राकर से उनका क्या संबंध है। मिश्रा सीएम के क्षेत्र में कथा कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का हंगामा और विरोध

बता दें कि भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद सीबीआई की टीम तीन गाड़ियों में घटनास्थल से रवाना हुई थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सीबीआई की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की थी और जमकर हंगामा किया था। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी सीबीआई की गाड़ियां प्रदर्शन के बीच निकलीं, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया था।

आपको बता दें कि रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी हुई थी। साथ ही ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी थी। इसके अलावा प्रशांत त्रिपाठी के यहां भी CBI ने छापेमारी की।

thesootr links

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • भूपेश बघेल
  • महादेव सट्टा एप
  • Mahadev Satta App
  • Pandit Pradeep Mishra
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • Action against Mahadev Satta app
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप केस
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा