रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट रिश्वत देकर मनमाफिक बनवाना चाहता था रिपोर्ट, 40 से अधिक ठिकानों पर CBI का छापा

The Sootr | Jul 01, 2025, 23:38 IST
Share
CBI raids 40 locations
CBI raids 40 locations

रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के खिलाफ सूचना मिली कि वे आकलनकर्ताओं को रिश्वत देकर रिपोर्ट प्रभावित कर रहे थे। सीबीआई ने जाल बिछाया और छह लोगों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के अधिकारियों द्वारा रिश्वत देने का मामला सामने आया है। मनमाफिक रिपोर्ट बनवाने से जुड़े इस मामले को लेकर ही CBI ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के पक्ष में पॉजिटिव इंस्पेक्शन रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत ली।

सीबीआई ने बिछाया जाल

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के खिलाफ सूचना मिली कि वे आकलनकर्ताओं को रिश्वत देकर रिपोर्ट प्रभावित कर रहे थे। सीबीआई ने जाल बिछाया और छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग 55 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत राशि बेंगलुरु में दी गई थी, जैसा कि डॉक्टरों ने मांगी थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ले रहे अनैतिक कामों का सहारा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट सरकार के बनाए गए कई मापदंडों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। इसे छिपाने और मान्यता पाने के लिए संस्थान के अधिकारियों द्वारा अनैतिक व गलत कामों का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में इंस्पेक्शन के लिए आए आकलनकर्ताओं को रिश्वत देने की पेशकश की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अंगदान करने वाले लोगों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, जारी हुए आदेश

ये खबर भी पढ़िए... संपतिया उइके मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में हंगामा, ENC को जारी किया गया नोटिस

सूचना के आधार CBI ने की कार्रवाई

सीबीआई को जानकारी मिली कि संस्थान के अधिकारी निरीक्षण करने वालों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और रिश्वत के लेन-देन के समय छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़िए... संपतिया उइके मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में हंगामा, ENC को जारी किया गया नोटिस

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा, किसी का रोका काफिला, किसी को दी चेतावनी

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है। सीबीआई कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

रावतपुरा सरकार पर सीबीआई छापा‍👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • MP
  • छत्तीसगढ़
  • CBI
  • सीबीआई
  • दिल्ली
  • रावतपुरा सरकार
  • कर्नाटक
  • उत्तर प्रदेश
  • रावतपुरा सरकार पर सीबीआई छापा
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच होनी चाहिए

By Umeshwari Baghel

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच होनी चाहिए
कुछ ने किया फर्जीवाड़ा, भुगतेंगे सभी अभ्यर्थी? NCL का भर्ती परीक्षा रद्द करने को हाईकोर्ट में चुनौती

By Neel Tiwari

कुछ ने किया फर्जीवाड़ा, भुगतेंगे सभी अभ्यर्थी? NCL का भर्ती परीक्षा रद्द करने को हाईकोर्ट में चुनौती
MP में बस किराये का अजब खेल! एक ही रूट, एक ही तारीख, फिर भी कहीं 600 तो कहीं 10 हजार का टिकट

By Anshika Singh Chauhan

MP में बस किराये का अजब खेल! एक ही रूट, एक ही तारीख, फिर भी कहीं 600 तो कहीं 10 हजार का टिकट
महतारी वंदन योजना: दिवाली से पहले 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, 3 नवंबर को जारी होगी 33वीं किस्त

By Umeshwari Baghel

महतारी वंदन योजना: दिवाली से पहले 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, 3 नवंबर को जारी होगी 33वीं किस्त
90-ए को लेकर नगरीय विकास विभाग का महा-स्पष्टीकरण, JDA और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र का विवाद खत्म

By Mukesh Sharma

90-ए को लेकर नगरीय विकास विभाग का महा-स्पष्टीकरण, JDA और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र का विवाद खत्म
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: मतदान से पहले ही खत्म होगा मुकाबला? कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी की बढ़ी मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: मतदान से पहले ही खत्म होगा मुकाबला? कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी की बढ़ी मुश्किल
10-20 साल नौकरी के बाद भी नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने 350 संविदा कर्मचारियों की 13 याचिकाएं की खारिज

By Neel Tiwari

10-20 साल नौकरी के बाद भी नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने 350 संविदा कर्मचारियों की 13 याचिकाएं की खारिज