एमपी में अंगदान करने वाले लोगों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, जारी हुए आदेश

Sandeep Kumar | Jul 01, 2025, 22:52 IST
Share
madhya-pradesh-dehdaan
madhya-pradesh-dehdaan

देहदान करने के इच्छुक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी डिपार्टमेंट में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान यह उल्लेख करना होगा कि किस विभाग के लिए देहदान करना है।

MP सरकार ने देहदान और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब देहदान करने वाले नागरिकों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने पहले ही इस योजना की घोषणा की थी। अब शासन ने इसका विधिवत आदेश भी जारी कर दिया है। यह पहल अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक अहम कदम है।

देहदान करने वालों को मिलेगा सम्मान

15 अगस्त और 26 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों में देहदान करने वालों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। जिला के प्रभारी मंत्री या कलेक्टर इन परिवारों को प्रशस्ति पत्र देंगे। सरकार देहदान करने वालों के परिजनों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार ह्रदय, लीवर और किडनी दान करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के इस शहर में संडे को भी लगेंगे स्कूल, इस वजह से बदला जा रहा छुट्टी का दिन

ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana: जुलाई महीने में लाड़ली बहना को मिलेगी डबल खुशी, जानें कितना आएगा खाते में

देहदान की प्रक्रिया और नियम

देहदान करने के इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी डिपार्टमेंट में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान यह उल्लेख करना होगा कि आप किस विभाग के लिए देहदान करना चाहते हैं। मृत्यु के बाद, परिजनों को अस्पताल को सूचना देनी होगी और पार्थिव शरीर को 48 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाना होगा। यह नियम देहदान की प्रक्रिया में कोई रुकावट न होने को सुनिश्चित करता है।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के सीएम मोहन यादव के पुराने वीडियो पर शुरू हुई सियासत, जानें पूरा मामला

ये खबर भी पढ़िए...एमपी तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक, युवक को सरेराह गोलियों से भूना

सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले के बाद ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि देहदान, हृदय, लीवर और गुर्दा दान करने वाले महान लोगों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी जाएगी। साथ ही, उनके परिजनों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • MP
  • अंगदान
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?

By The Sootr

कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?