/sootr/media/media_files/2026/02/17/cbse-board-2026-02-17-11-26-03.jpg)
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों का हौसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों। सीएम ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है।
सीएम ने विद्यार्थियों के नाम अपने संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इसमें जोश के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/17/cm-post-2026-02-17-11-00-16.jpeg)
यह है सीएम का पाती
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि एग्जाम का समय आ गया है। मैं जानता हूं कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए कि आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है।
यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए कि डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है।
इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे साल मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव। ये सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं। सीबीएसई एग्जाममोबाइल से बनाएं दूरी
मुख्यमंत्री (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें। कठिन विषयों को दोहराएं और समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें।
कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस (10वीं-12वीं बोर्ड CBSE एग्जाम) करेंगे। अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 आज से, सेंटर पहुंचने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम
CBSE Board Exam 2026 : पूरी क्लास में करेंगे टॉप, बस इन तरीकों से लिखें अपनी कॉपी
एग्जाम गाइडलाइंस और ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर CBSE 13 फरवरी को करेगा लाइव, जानें कब और कहां देखें
अब डिजिटल स्क्रीन पर चेक होंगी सीबीएसई 12वीं बोर्ड की कॉपियां, बिना किसी एरर के आएगा रिजल्ट
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us