नक्‍सली साये में लोकतंत्र का उत्‍सव, बस्तर और राजनांदगांव की 20 सीटों पर 40 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 7 नवंबर को वोटिंग

BP Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
नक्‍सली साये में लोकतंत्र का उत्‍सव, बस्तर और राजनांदगांव की 20 सीटों पर 40 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 7 नवंबर को वोटिंग
नक्‍सली साये में लोकतंत्र का उत्‍सव, बस्तर और राजनांदगांव की 20 सीटों पर 40 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 7 नवंबर को वोटिंग

7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान नक्‍सली साये में होगा। नक्‍सली खतरे को देखते हुए 20 में 10 संवेदनशील सीटों पर दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

गंगेश द्विवेदी/RAIPUR. 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान नक्‍सली साये में होगा। नक्‍सली खतरे को देखते हुए 20 में 10 संवेदनशील सीटों पर दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। जबकि बाकी 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संवेदनशील सीटों में बस्‍तर के 9 और 1 मोहला मानपुर राजनांदगांव जिले की सीट है।

बस्तर के दूरस्थ गांवों में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मतदान कर्मी

नक्‍सली चेतावनी के बावजूद इन सभी सीटों पर आज 6 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों में कर्मचारियों को भेजा गया। राजनांदगांव, दुर्ग के हिस्सों में सड़क के रास्ते टीमें भेजी गईं। बस्तर के बहुत से गांव ऐसे हैं जहां सड़कें नहीं है या रास्ते खराब हैं। ऐसे में वायु सेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर मतदान कर्मी उन इलाकों तक पहुंचे हैं। इससे पहले दो दिनों तक प्रत्‍याशियों ने डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। बस्‍तर के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में चुनाव प्रचार भी पुलिस के साए में हुआ। जंगल के भीतरी इलाकों में मतदाता नक्‍सली चेतावनी के चलते खुद प्रचार में न जाकर स्‍थानीय प्रतिनिधियों को जिम्‍मेदारी सौंप रखी थी।

नक्सल क्षेत्रों की 10 सीटों पर दो घंटे कम होगा मतदान

प्रथम चरण के मतदान 20 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे। इनमें कुछ जगहों पर वोटिंग का समय भी अलग है। दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

शाम 5 बजे तक इन सीटों पर वोटिंग

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।

इन सीटों पर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा

233 नेताओं की किस्‍मत ईवीएम में होगी कैद

पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 233 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद होगी। इसके लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी। हालांकि काउंटिंग से पहले 17 नवंबर को दूसरे चरण का भी मतदान होगा। दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग होगी। फैसला 3 दिसंबर को होगा।

7 अनारक्षित, 12 एसटी, 1 एससी

पहले चरण की सीटों में राजनांदगांव, खुज्जी, डोंगरगांव, खैरागढ़, कवर्धा, जगदलपुर व पंडरिया अनारक्षित हैं। एसटी सीटों में कोंटा, कांकेर, भानूप्रतापपुर, कोंडागांव, बस्तर, अंतागढ़, बीजापुर, केशकाल, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा व मोहला- मानपुर हैं। इनमें डोंगरगढ़ ही एकमात्र सीट है, जो एससी के लिए आरक्षित है।

7 नवंबर से 30 नवंबर तक एग्जिट पोल पर बैन

छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल को बैन किया हुआ है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

किस सीट पर कितने प्रत्याशी

विधानसभा सीटकुल प्रत्याशी
अंतागढ़

13
भानुप्रतापपुर
14
कांकेर
9
केशकाल
10
कोंडागांव
8
नारायणपुर
9
बस्तर
8
जगदलपुर
11
चित्रकोट
7
दंतेवाड़ा
7
बीजापुर
8
कोंटा
8
खैरागढ़
11
डोंगरगढ़
10
राजनांदगांव
29
डोंगरगांव
12
खुज्जी
10
मोहला-मानपुर
9
कवर्धा
16
पंडरिया
14

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • First phase of voting in Chhattisgarh on November 7
  • first phase of voting on 20 seats
  • voting on 10 seats of Bastar-Rajnandgaon also
  • छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को
  • 20 सीटों पर पहले चरण में मतदान
  • बस्तर-राजनांदगांव की 10 सीटों पर भी मतदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं