छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ सस्ता, इतने तक घट गए दाम... जल्द होगी पुरानी दर लागू
Kanak Durga Jha | Sept 16, 2024, 09:09 IST
Cement cheaper Chhattisgarh price down
Cement Price Decreased In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट की कीमत घटा दी है।
Cement Price Decreased In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट की कीमत घटा दी है। हाल ही में सीमेंट की कीमतों में भारी वृद्धि हुई थी। लेकिन, लोगों ने इसके लिए जमकर नाराजगी जताई।
जिसके बाद अब जाकर सीमेंट की कीमत काम हुई है। बता दें कि सीमेंट के बढ़ते दाम को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र लिखा था। इस पात्र ने उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रश्न किया था कि जब मजदूरी नहीं बढ़ी तो इसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। वहीं दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था।
बता दें कि प्रदेश में पहले सीमेंट का रेट 260 रुपए प्रति बोरी था। जिसके बाद 3 सितंबर 2024 को कीमत में वृद्धि की गई। दाम बढ़ने के बाद एक बोरी सीमेंट की कीमत 310 रुपए है। इसके अलावा सरकारी और जनहित के प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। पहले 210 रुपए थे, इसे बढ़ाकर अब 260 रुपए प्रति बोरी किया गया था।
समेत की कीमत कम होने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। बृजमोहन ने कहा कि, मुझे जानकारी मिली है कि 45 रुपए की कमी बोरियों में की गई है। इससे जनता को राहत मिलेगी। लेकिन मेरा फिर कहना है कि, पुराने रेट को ही लागू किया जाए। जिससे गरीब लोग अपने आवास बना सकें। PM आवास बनाने में भी कोई परेशानी न आए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ही सरकार पर सवाल उठाते हुए पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावित होने की बात कही थी। इसके अलावा प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जिसमें सड़क, पुल-पुलिया, भवन, नहर, स्कूल और कॉलेजों के निर्माण का भी जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि, छत्तीसगढ़ में हर महीने सीमेंट का उत्पादन करीब 8 करोड़ बैग है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
जिसके बाद अब जाकर सीमेंट की कीमत काम हुई है। बता दें कि सीमेंट के बढ़ते दाम को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र लिखा था। इस पात्र ने उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रश्न किया था कि जब मजदूरी नहीं बढ़ी तो इसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। वहीं दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था।
हाल ही में बढ़ी थी सीमेंट की कीमत
जल्द होगी पुरानी कीमत लागू
सरकारी काम भी हो रहे थे प्रभावित
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari