अब बिना कलेक्टर की इजाजत नहीं मिलेगी छुट्टी, 1 मई से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का महाभियान

VINAY VERMA | Apr 17, 2026, 12:30 IST
Share
census-2027-leave-ban-headquarters
census-2027-leave-ban-headquarters

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मई से 30 मई 2026 तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है, क्योंकि जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है। कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए कलेक्टर की अनुमति लेनी होगी और पूर्व में मंजूर छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए आने वाला महीना नो लीव जोन होने वाला है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बहुत जरुरी होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर के सामने पेश होना पड़ेगा। बता दें कि प्रदेश में 1 मई से जनगणना होने वाली है। इस कारण शासन ने साफ कर दिया है कि अब जनगणना कार्य में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी मिलना मुश्किल होगी।

हेडक्वार्टर छोड़ने पर भी पाबंदी

गृह विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश ने सचिवालय से लेकर जिला कार्यालयों तक हड़कंप मचा दिया है। उप सचिव श्रीकांत वर्मा के साइन से जारी इस पत्र में स्पष्ट निर्देश हैं कि 1 मई से 30 मई, 2026 तक जनगणना के पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना का काम युद्ध स्तर पर चलेगा। ऐसे में न तो छुट्टी मिलेगी और न ही बिना अनुमति कोई कर्मचारी अधिकारी मुख्यालय छोड़ सकेगा। यानि ड्यूटी के बाद भी शहर में ही मौजूद रहना होगा।

पुरानी छुट्टियां भी रद्द

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी की छुट्टी पहले से मंजूर हो चुकी है। ऐसे में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से फिर से कलेक्टर से अप्रूवल लेना होगा। बिना दोबारा मंजूरी के पुरानी छुट्टियां मान्य नहीं होंगी। उसे रद्द माना जाएगा।

1 मई से 30 मई तक अग्निपरीक्षा

भारत सरकार के महारजिस्ट्रार कार्यालय के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 का यह पहला चरण बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें मकानों की नंबरिंग और सूचीकरण का काम होना है। शासन ने इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता की श्रेणी में रखा है। गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में लगे कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।

नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

आदेश में सिर्फ नियम नहीं बताए गए हैं, बल्कि चेतावनी भी दी गई है। सभी कार्यालय प्रमुखों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। साफ कहा गया है कि यदि आदेश के उल्लंघन की स्थिति बनती है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

जनगणना 2027: आज से आठ राज्यों में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें शेड्यूल

गुना में 'गर्लफ्रेंड' करेगी जनगणना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अजीबोगरीब सरकारी अदेश

आज सिवनी मालवा को बड़ी सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, जनगणना-2027 का भी करेंगे शुभारंभ

जनगणना 2027 के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कलेक्टर ने 10 जून तक अवकाश पर लगाई रोक

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जनगणना
  • भारत सरकार
  • गृह विभाग
  • रजिस्ट्रार कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा