आज सिवनी मालवा को बड़ी सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, जनगणना-2027 का भी करेंगे शुभारंभ

Kaushiki | Apr 16, 2026, 09:05 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में जनगणना और जनजातीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सिवनी मालवा में रोड शो और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 16 अप्रैल को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

जनगणना-2027 का शुभारंभ

सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। सुबह 9:55 बजे वे जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके तुरंत बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

सुबह 10:20 बजे वे भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। यहां वे जनजातीय उप योजना बजट कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस वर्कशॉप का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों का बेहतर विकास करना है। सीएम यहां अधिकारियों को बजट के सही उपयोग के निर्देश भी देंगे।

करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन

इसके बाद सीएम (CM Mohan Yadav) दोपहर 1:15 बजे भोपाल से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचकर वे रोड शो करेंगे। रोड शो में वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे।

सीएम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। रोड शो के बाद सीएम मोहन यादव मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। यहां सबसे जरूरी कार्य नर्मदापुरम–टिमरनी मार्ग का रिकंस्ट्रक्शन है।

वे इस मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा सीएम कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। सिवनी मालवा के कार्यक्रमों को पूरा कर सीएम वापस लौटेंगे। शाम 4:45 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 09:55 बजे: भोपाल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे।
  • सुबह 10:20 बजे: आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में जनजातीय बजट कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
  • दोपहर 01:15 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 02:00 बजे: सिवनी मालवा में हनुमान मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे।
  • दोपहर 02:45 बजे: सिवनी मालवा में बस स्टैंड पहुंचकर आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 03:15 बजे: नर्मदापुरम–टिमरनी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
  • दोपहर 03:45 बजे: क्षेत्र की अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
  • शाम 04:45 बजे: सिवनी मालवा से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 05:30 बजे: मुख्यमंत्री वापस भोपाल आएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में एमपी सरकार, अब प्रभारी मंत्रियों के पास होंगे विशेष अधिकार!

एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री ने बाहर रखवाए मोबाइल, चाणक्य नीति भी फेल, शिक्षकों से वार्ता बेनतीजा, 18 को आंदोलन तय

MP Board 12th Topper 2026: श्लोक प्रजापति बनें एमपी साइंस टॉपर, पिता हैं मजदूर, IAS बनने का है सपना

एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • जनगणना 2027
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग