सेंट्रल बैंक का मैनेजर डेढ़ करोड़ के गबन केस में गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Kanak Durga Jha | Aug 09, 2024, 17:41 IST
Share
central bank manager fraud one and half crore rupees
central bank manager fraud one and half crore rupees

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने डेढ़ करोड़ रुपए गबन कर लिया। मामले में दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने डेढ़ करोड़ रुपए गबन कर लिया। विभागीय जांच के बाद खुलासा हुआ कि शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत और कर्मचारी विजय उइके बैंक में कई महीनों से पैसे की हेराफेरी कर रहे थे। खुलासे के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पैसे की हेराफेरी में कंप्यूटर ऑपरेटर की भी मिलीभगत थी। हालांकि कंप्यूटर ऑपरेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गजब की हेराफेरी..

दरअसल, बलरामपुर जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजगंज (सेंट्रल बैंक) के शाखा प्रबंधक एक कर्मचारी के साथ मिलकर रुपयों की हेराफेरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बैंक से आर्थिक अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। जिसके बाद विभागीय जांच की गई। जांच में यह खुलासा हुआ कि शाखा प्रबंधक ने एक और कर्मचारी के साथ मिलकर करोड़ों रुपयों का गबन किया है। मामले में पुलिस ने दोनों कर्मियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे किया गबन

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में पता चला कि किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा समितियों को मिलने वाली राशि को निजी खातों में अंतरित कर गड़बड़ी की गई है। मनोज विश्वास नामक ग्राहक के खाता में चार बार में क्रमशः तिरसठ लाख ब्यासी हजार सात सौ सत्रह रुपये, छह लाख नब्बे हजार रुपये, पांच लाख चौरानब्बे हजार तीन सौ छियासी रुपये तथा नौ लाख तीन हजार दो सौ बीस रुपये फर्जी तरीके से समायोजन किया गया है। इसी प्रकार देव आशीष सिकदार के खाता में दो बार मे क्रमशः दो लाख सत्तर हजार रुपये व एक लाख पचपन हजार अन्ठावन रुपये फर्जी तरीके से समायोजन किया गया है। राधे ट्रेडर्स (प्रोपराईटर पंकज विश्वास) के खाता में सात लाख चौतीस हजार सात सौ चौहत्तर रुपये फर्जी तरीके से राशि समायोजन किया गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • crime news
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg crime news
  • cg news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा