CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

Harrison Masih | Sept 30, 2026, 10:56 IST
Share
छत्तीसगढ़ में 6 ट्रेनें रद्द
छत्तीसगढ़ में 6 ट्रेनें रद्द

अगर आप आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड या ओडिशा के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाना है। इसके चलते 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

निर्धारित अवधि में हर मंगलवार और शुक्रवार को ट्रैक पर काम होने के कारण बिलासपुर समेत इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले से ही 6 ट्रेनों को रद्द करने और 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और निर्धारित तारीख जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के सबसे ज्यादा फेरे प्रभावित

मेगा ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस पर पड़ेगा। इस ट्रेन के नवंबर से जनवरी के बीच कई फेरे रद्द रहेंगे।

रद्द होने वाली तारीखें:

  • नवंबर: 24 और 27
  • दिसंबर: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29
  • जनवरी 2027: 1, 5, 8, 12 और 15
SAIL IISCO स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026
29 Sept 2026 ,
By Manya Jain
SAIL IISCO स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती निकली है। इस अभियान के तहत कुल 200 खाली पद भरे जाएंगे। आवेदक की योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया केवल नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 है।

नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस भी रहेगी रद्द

12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस के भी कई फेरे प्रभावित होंगे। यह ट्रेन नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

वहीं 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को नहीं चलेगी।

पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के फेरे भी रद्द

मेगा ब्लॉक के चलते 20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस के निर्धारित फेरे भी रद्द किए गए हैं। यह ट्रेन नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी।

इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

सफर से पहले आसानी से बदल सकेंगे ट्रेन में सीट:13 साल की शीरीन ने बनाया CoSeat ऐप,जानिए कैसे काम करता
20 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
ट्रेन और फ्लाइट में अक्सर परिवार के लोगों को अलग-अलग सीटें मिलती हैं। एक साथ बैठने के लिए दूसरों से सीट बदलने की मिन्नतें करनी पड़ती हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए 13 साल की शीरीन कालरा ने CoSeat प्लेटफॉर्म बनाया है। यह तकनीक सफर शुरू होने से पहले ही सीट बदलने की इच्छा रखने वाले यात्रियों को आपस में जोड़ती है, अब बिना झंझट के सफर करेंगे।

तत्काल टिकट के लिए नहीं करनी होगी भागदौड़, AI Astra ने IRCTC पर किया बुकिंग टेस्ट
26 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
तत्काल टिकट बुक करना कई बार यात्रियों के लिए सिरदर्द बन जाता है। कम समय में टिकट बुक करने की भागदौड़ में कई बार वेबसाइट अटक जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें AI एजेंट Astra ने तत्काल टिकट बुक किया है। वीडियो में Astra को IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते दिखाया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

दो ट्रेनों का बदलेगा रूट

मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन निर्धारित तारीखों पर ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी जाएगी।

उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

साउथ बिहार एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी मेगा ब्लॉक के दौरान बदले हुए रूट से संचालित होगी। नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का निर्धारित मार्ग छोड़कर चलेगी।

यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह

ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बिलासपुर और आसपास के स्टेशनों से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन के रद्द या परिवर्तित मार्ग की जानकारी पहले से जांच लेना जरूरी होगा। रेलवे द्वारा जारी बदलाव के अनुसार ही यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

तत्काल टिकट के लिए नहीं करनी होगी भागदौड़, AI Astra ने IRCTC पर किया बुकिंग टेस्ट
26 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
तत्काल टिकट बुक करना कई बार यात्रियों के लिए सिरदर्द बन जाता है। कम समय में टिकट बुक करने की भागदौड़ में कई बार वेबसाइट अटक जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें AI एजेंट Astra ने तत्काल टिकट बुक किया है। वीडियो में Astra को IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते दिखाया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
तत्काल टिकट बुक करना कई बार यात्रियों के लिए सिरदर्द बन जाता है। कम समय में टिकट बुक करने की भागदौड़ में कई बार वेबसाइट अटक जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें AI एजेंट Astra ने तत्काल टिकट बुक किया है। वीडियो में Astra को IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते दिखाया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
पितृपक्ष-दिवाली से पहले रेलवे का तोहफा, भोपाल से गया-रीवा-दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
24 Sept 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
त्योहारी सीजन और पितृपक्ष को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से गया, रीवा और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को भीड़ के समय सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी।

Tags:
  • cg train cancelled
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रेनें रद्द
  • cg railway update
  • ट्रेनें कैंसिल
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा

By Amresh Kushwaha

दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा
खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान

By Sumit Kumar

खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान
MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर

By Aman Vaishnav

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद

By Ashish Bhardwaj

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक

By Aman Vaishnav

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक
पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान

By Ashish Bhardwaj

पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान
आज मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जानिए पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

By Harrison Masih