APAR में देरी पर सीधे सर्विस रिकॉर्ड पर वार, GAD का संदेश, सरकारी कामकाज में ढिलाई नहीं चलेगी

VINAY VERMA | Apr 18, 2026, 18:36 IST
Share
cg-apar-rule-auto-forward-system-gad-order-delay-action-2026
cg-apar-rule-auto-forward-system-gad-order-delay-action-2026

छत्तीसगढ़ सरकार के GAD ने APAR में देरी पर सख्ती दिखाई है। 2025-26 से ऑटो-फॉरवर्ड सिस्टम लागू होगा, जिससे तय समय के बाद रिपोर्ट स्वतः आगे बढ़ जाएगी। देरी पर जिम्मेदारी तय होगी और करियर पर असर पड़ेगा।

सरकारी कामकाज में ढिलाई नहीं चलेगी। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने साफ कर दिया है। विभाग ने खासतौर पर गोपनीय चरित्रावली यानी APAR को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। साफ शब्दों में कहा गया है कि वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन भरने में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यानी अब जब समय मिला तब भर देंगे वाला रवैया सीधे करियर पर भारी पड़ सकता है।

ऑटो-फॉरवर्ड सिस्टम से खत्म होगा

नए पत्र के मुताबिक आकलन वर्ष 2025-26 से ऑटो-फॉरवर्ड का नियम लागू कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि जैसे ही निर्धारित अंतिम तिथि खत्म होगी, APAR खुद-ब-खुद अगले स्तर पर पहुंच जाएगा। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने समय पर अपनी रिपोर्ट नहीं भरी, तो सिस्टम इंतजार नहीं करेगा। यह बदलाव उन मामलों पर सीधा वार है, जहां फाइलें महीनों तक अटकी रहती थीं और जिम्मेदारी तय नहीं होती थी।

SPARROW पोर्टल से बाहर वालों के लिए भी सख्त नियम

सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन कर्मचारियों की SPARROW पोर्टल पर अभी तक ऑनबोर्डिंग नहीं हुई है, वे भी नियमों से बच नहीं पाएंगे। ऐसे मामलों में APAR ऑफलाइन यानी मैनुअल तरीके से भरा जाएगा, लेकिन समयसीमा वही रहेगी। यानी डिजिटल हो या मैनुअल, देरी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।

देरी हुई तो तय होगी जिम्मेदारी

अवर सचिव गोरे लाल भूआर्य द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि APAR में देरी को प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा। अगर किसी भी स्तर पर रिपोर्ट अटकती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। यह नियम अखिल भारतीय सेवा (IAS, IPS) के अधिकारियों को छोड़कर राज्य के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होगा। यानी अब हर स्तर पर ‘कौन जिम्मेदार’ का जवाब देना पड़ेगा।

कलेक्टर-कमिश्नर को सख्त निर्देश

GAD ने इस आदेश को हल्के में लेने की गुंजाइश ही खत्म कर दी है। राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों और संभागायुक्तों को स्पष्ट निर्देश भेजे गए हैं कि इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसका सीधा मतलब है कि अब मॉनिटरिंग भी तेज होगी और लापरवाही पर तुरंत एक्शन दिखेगा।

काम नहीं तो प्रमोशन नहीं

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। APAR ही प्रमोशन, पोस्टिंग और करियर ग्रोथ का आधार होता है। ऐसे में अब समय पर काम नहीं करने वाले अधिकारियों के लिए यह सिस्टम ‘अलार्म बेल’ बन गया है। साफ है, अब फाइलों को लटकाने वालों की नहीं, समय पर काम करने वालों की चलेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

नए साल से MP के सरकारी कामकाज में होगा बदलाव, पेपरलेस होंगे ऑफिस

Good Decision | भ्रष्ट सरकारी अफसरों की पेंशन पर हाई कोर्ट की सख्ती, सरकार का फैसला यथावत !

छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना बंद; अब पीएम कुसुम से सिंचाई करेंगे किसान, 25 हजार पंपों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

RTE प्रतिपूर्ति पर अड़ा स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल बंद

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • GAD
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • apar
  • SPARROW पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा