बलौदाबाजार हिंसा के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जगदलपुर और रायपुर में छापेमारी कर दबोचा

Shreya Nakade | Jun 16, 2024, 08:39 IST
Share
बलौदाबाजार हिंसा आरोपी
बलौदाबाजार हिंसा आरोपी

छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस की गिरफ्त में हिंसा में अहम भूमिका निभाने वाले दो आरोपी आ गए हैं...

छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार हिंसा के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ लिया है ( baloda bazar violence two accused arrested )। ये आरोपी रायपुर संभाग की भीम रेजिमेंट के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं। दोनों की हिंसा भड़काने में अहम भूमिका थी।

भीम रेजिमेंट का अध्यक्ष जीवराखन बांधे हिंसा के बाद से गायब था। वह अपने साथियों के साथ जगदलपुर में छिपा हुआ था। पुलिस ने अब उसके ठिकाने पर छापेमारी कर भीम रेजिमेंट अध्यक्ष को दबोच लिया है।

इसके अलावा भीम रेजिमेंट के उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे रायपुर के महादेव घाट इलाके में छापेमारी कर पकड़ा है।

132 आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों बलौदाबाजार में हुई हिंसा की लगातार जांच चल रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भीम आर्मी, भी क्रांतिवीर और भीम रेजिमेंट जैसे संगठनों से जुड़े लोग शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...

बलौदाबाजार हिंसा : गृहमंत्री ने घटनास्थल का लिया जायजा, बोले- बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति का नुकसान

बलौदाबाजार में हुई सख्ती

बलौदाबाजार हिंसा के बाद इलाके में पुलिस सख्त हो गई है। पेट्रोल पंप संचालकों का खुले में पेट्रोल देना प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि किसानों का आधार कार्ड देखकर पेट्रोल देने की छूट है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

बलौदाबाजार हिंसा के बाद साय सरकार का एक्शन, कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद को हटाया

अधिकारियों की लगातार बैठकें

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी लगातार बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स और नगरीय निकाय के साथ बैठके हुई। इस बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने धारा 144 को बढ़ाने पर चर्चा हुई। इलाके में अभी 10 दिन और धारा 144 लागू रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...

Balodabazar Bandh Postponed : बलौदाबाजार हिंसा पर बंद स्थगित, मीटिंग में कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

भीम रेजिमेंट क्या है ?

भीम रेजिमेंट ( bheem regiment ) छत्तीसगढ़ में संचालित एक गैर राजनीतिक संगठन है। फेसबुक पर इसके साढ़े पांच हजार के करीब फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर इस संगठन ने अपना उद्देश्य अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना बताया है। ये आडम्बर से विज्ञानवाद की ओर जाने की बात भी करते हैं।

भीम रेजिमेंट
भीम रेजिमेंट

Tags:
  • धारा 144
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • Baloda Bazar Violence
  • छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार हिंसा
  • baloda bazar violence two accused arrested
  • भीम रेजिमेंट का अध्यक्ष जीवराखन बांधे
  • भीम रेजिमेंट का अध्यक्ष
  • भीम रेजिमेंट के उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी
  • भीम रेजिमेंट
  • bheem regiment
  • भीम रेजिमेंट क्या है
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा