बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही

Harrison Masih | Sept 04, 2025, 13:49 IST
Share
cg-balrampur-dam-broke-5-dead-2-missing
cg-balrampur-dam-broke-5-dead-2-missing

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनेशपुर गांव में लगातार बारिश के बाद लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अब भी लापता हैं।

Balrampur dam incident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम मंगलवार देर रात टूट गया, जिससे निचले इलाके में बसे घर बाढ़ की चपेट में आ गए। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में NMDC का बांध टूटा , शहर में घुसे पानी ने मचाई तबाही , लोगों ने घर छोड़ा

कैसे हुआ बलरामपुर बांध हादसा?

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे बलरामपुर के ग्राम पंचायत विश्रामनगर के धनेशपुर गांव में यह हादसा हुआ। लगातार बारिश के कारण डैम लबालब भर गया था।

मंगलवार सुबह से ही डैम के एक हिस्से से पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन निगरानी की कमी के कारण यह सूचना उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंच सकी। देर रात डैम ओवरफ्लो होकर टूट गया और पानी तेज वेग से निचले इलाकों में फैल गया। बाढ़ की चपेट में आकर धनेशपुर गांव के 4 घर बह गए, जिनमें एक ही परिवार के 7 लोग सो रहे थे।

balrampur dam
balrampur dam


मृतकों के नाम

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

  • बतशिया (61), पति रामवृक्ष
  • चिंता (35), पति सजिवन
  • रजंती (28), पति गणेश खैरवार
  • प्रिया (6), पुत्री रजंती
  • कार्तिक सिंह (6), पुत्र रजंती
कार्तिक सिंह का शव गुरुवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर नाले में मिला। वहीं, वंदना सिंह (3) और वृष जीतन सिंह (65) अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी,रायपुर में भी बादल और बूंदाबांदी के आसार

तबाही का मंजर

बलरामपुर बांध टूटने से चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 55 बकरियां, 5 गायें और 4 बैल बह गए। खेतों में खड़ी फसलें भी नष्ट हो गईं। गांव के लोग दहशत में हैं और प्रशासन की देखरेख में सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए जा रहे हैं।
balrampurnews
balrampurnews


डैम की स्थिति और लापरवाही

धनेशपुर डैम का निर्माण 1980-81 में जल संसाधन विभाग ने करवाया था। डैम की आखिरी मरम्मत 2007-08 में मनरेगा के तहत हुई थी। तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डैम की स्थिति को लेकर कोई सतत निगरानी नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में भारी बारिश से प्रलय... दंतेवाड़ा में 200 से ज्यादा मकान ढहे, रेल पटरियां बहीं

बलरामपुर बांध टूटा: हर तरफ तबाही

  1. बांध टूटने से जनहानि – बलरामपुर जिले के धनेशपुर गांव में लुत्ती डैम टूटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 लोग लापता।
  2. चार घर बह गए – तेज बहाव में गांव के 4 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
  3. मवेशी और फसलों को नुकसान – 55 बकरियां, 5 गायें, 4 बैल बह गए; खेतों की फसलें नष्ट।
  4. डैम की मरम्मत में लापरवाही – 1980-81 में बना डैम आखिरी बार 2007-08 में मरम्मत हुआ, तब से निगरानी नहीं।
  5. सरकार की मदद का ऐलान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त कर मुआवजा देने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को शासकीय नियमों के अनुसार अनुग्रह सहायता देने का ऐलान किया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार देर शाम प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द मुआवजा रिपोर्ट तैयार करने और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान

सावधानी और अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने सभी छोटे-बड़े जलाशयों पर निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

बलरामपुर 5 की मौत

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बलरामपुर
  • बलरामपुर बांध
  • बलरामपुर बांध टूटा
  • बलरामपुर 5 की मौत
  • Balrampur dam
  • बलरामपुर बांध हादसा
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर

By Mukesh Sharma

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर
CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी
राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़

By The Sootr

सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे

By Amresh Kushwaha

इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल

By VINAY VERMA

मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल