बीएड-डीएलएड प्रवेश : 20 हजार से ज्यादा सीटें अलॉट, 21 अगस्त तक मिलेगा मौका

Umeshwari Baghel | Aug 20, 2026, 22:39 IST
Share
बीएड-डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी
बीएड-डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड प्रवेश की पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी हो गई है। बीएड में 14,005 और डीएलएड में 6,379 सीटें दी गई हैं। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। रायपुर के सरकारी कॉलेजों में टॉप रैंकर्स को भी सीट मिली है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बीएड-डीएलएड की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी
  • 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को मिला कॉलेज
  • रायपुर सरकारी कॉलेज में टॉप रैंकर्स की बड़ी संख्या
  • 21 अगस्त तक लेना होगा प्रवेश, नहीं तो सीट जाएगी
  • डीएलएड में डाइट बना टॉप अभ्यर्थियों की पहली पसंद
छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए पहले चरण की पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने काउंसिलिंग के तहत अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए हैं।

इस बार बीएड में 14,005 और डीएलएड में 6,379 सीटों का आवंटन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें 21 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बीएड में 20 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को मिली सीट

पहली सूची में बीएड के लिए 20,178 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को सीट अलॉट की गई है। वहीं डीएलएड में 21,775 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को कॉलेज मिला है। राज्य में बीएड की कुल 14,495 और डीएलएड की 6,710 सीटें उपलब्ध हैं। पहली सूची में बड़ी संख्या में सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रायपुर के सरकारी कॉलेज में टॉप रैंकर्स की पसंद

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में बीएड प्रवेश के लिए 73 सीटें अलॉट की गई हैं। यहां टॉप 10 रैंक में शामिल चार अभ्यर्थियों को सीट मिली है।

बीएड-डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी
बीएड-डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी


कॉलेज में टॉप 100 रैंक वाले 23 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। सामान्य वर्ग में 70 से 3085 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को सीट मिली है। वहीं डाइट रायपुर में डीएलएड प्रवेश के लिए 94 सीटें अलॉट की गई हैं। यहां टॉप 100 रैंक वाले 17 अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिला है।

डीएलएड के लिए डाइट बना पहली पसंद

डीएलएड प्रवेश में टॉप रैंक वाले अभ्यर्थियों ने डाइट कॉलेजों को ज्यादा प्राथमिकता दी है। आंकड़ों के अनुसार टॉप 10 रैंकर्स में सात अभ्यर्थियों को डाइट में सीट मिली है। टॉप 50 रैंक में 27 और टॉप 100 रैंक में 56 अभ्यर्थियों को डाइट में प्रवेश मिला है। इससे साफ है कि डीएलएड के लिए सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों की मांग ज्यादा है।

चार चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया

बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए पहले चरण में चार सूची जारी की जाएंगी। पहली सूची के बाद 25 अगस्त को दावा आपत्ति का मौका मिलेगा। इसके बाद 27 अगस्त को दूसरी सूची जारी होगी। दूसरी सूची के आधार पर 27 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।

तीसरी सूची के लिए 7 सितंबर को दावा आपत्ति होगी और 9 सितंबर को सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 9 से 11 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। चौथी सूची के लिए 15 सितंबर को दावा आपत्ति ली जाएगी। चौथी सूची 16 सितंबर को जारी होगी और 16 से 19 सितंबर तक प्रवेश का समय मिलेगा।

अभ्यर्थियों को समय पर पूरा करना होगा प्रवेश

सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को तय समय सीमा में कॉलेज पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी। समय पर प्रवेश नहीं लेने पर सीट खाली हो सकती है।

एससीईआरटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बीएड और डीएलएड की अंतिम प्रवेश स्थिति स्पष्ट होगी।

FAQ

  1. बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए कितनी सीटें अलॉट हुई हैं?
    बीएड में 14,005 और डीएलएड में 6,379 सीटें पहली सूची में अलॉट की गई हैं।
  2. प्रवेश लेने की आखिरी तारीख क्या है?
    जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, वे 21 अगस्त तक कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
  3. पहली सूची में कितनी रैंक तक सीट मिली है?
    बीएड में 20,178 और डीएलएड में 21,775 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को सीट अलॉट हुई है।

ये खबरें भी पढ़े...

बीएड-डीएलएड काउंसलिंग अगस्त में, CHIPS की जगह NIC संभालेगा जिम्मा

Free Matrimonial : शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत 34 वर्षीय ब्राह्मण कन्या के लिए वर चाहिए

Assistant Professor Bharti: सरकारी कॉलेज में पढ़ाने का मौका, 35 हजार तक सैलरी

एससीईआरटी का फैसला : छत्तीसगढ़ में अब बदलेगा तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम

Tags:
  • रायपुर
  • शासकीय महाविद्यालय
  • सरकारी कॉलेज
  • एससीईआरटी
  • बीएड-डीएलएड
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत

By Sandeep Kumar

नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत
एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल

By VINAY VERMA

एक साल से दस्तावेज पढ़ रही CBI 1000 करोड़ के समाज कल्याण घोटाले में चार्जशीट का इंतजार, बड़े IAS नामों से सवाल
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी

By Saurabh Mishra

राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में दो नेताओं की एंट्री, गोपाल गुर्जर और नेम सिंह फौजदार की घर वापसी
सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सोडाला जेडीए अतिक्रमण विरोध तीसरे दिन भी जारी: जेडीए की अर्थी निकाली, 160 फीट चौड़ीकरण पर सवाल