भूपेश बघेल बोले- संस्कृत के टीचर पढ़ा रहे गणित, सरकार शराब दुकान खोलने में व्यस्त

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 08, 2025, 22:17 IST
Share
Bhupesh Baghel Swami Atmanand School
Photograph: (the sootr)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर में उनके निवास पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे पहुंचे। पूर्व सीएम ने बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने भूपेश बघेल को बताया कि आत्मानंद स्कूलों में हालत बहुत बुरी है।

CG News. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर में उनके निवास पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे पहुंचे। पूर्व सीएम ने बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने उनको बताया कि आत्मानंद स्कूलों में हालत बहुत बुरी है।

शिक्षकों की कमी के कारण संस्कृत के टीचर गणित विषय पढ़ा रहे हैं। अन्य कक्षाओं में ये सब होता तो ठीक था, लेकिन यह सब हो रहा है बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में। इस पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा सरकार इस समय शराब दुकान खोलने में व्यस्त हैं।

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया और उनकी शिक्षा से जुड़ी बातें की। बघेल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से मुलाकात

उन्होंने पोस्ट में लिखा, मेरे घर आए नन्हें मेहमान! हमारी सरकार में शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूल पूरे देश में शिक्षा का एक मॉडल के रूप में उभरे हैं। इस स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, विश्रामपुरी (Vishrampuri) के कुछ बच्चे मुझसे मिलने के लिए आए।

बच्चों के साथ आज खूब सारी बातें कीं, उनके भविष्य को लेकर जाना। बच्चें ने भी मुझसे मेरे बारे में पूछा। हमने भोजन भी साथ किया। बच्चों ने मुझसे मेरे स्कूली दिनों के क़िस्सों के बारे में पूछा। खूब मस्ती-मजाक हुआ। हम सबको आनंद आया।

ये खबर भी पढ़ें:

शहीद ASP आकाश राव केस में बड़ी सफलता: IED ब्लास्ट में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई कैसे होती है?

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान बच्चों ने स्कूलों की वर्तमान स्थिति के बारे में जो बताया, वह बेहद चिंताजनक था। उन्होंने कहा उनके अनुसार, स्कूलों में शिक्षकों (Teachers) की कमी है और कुछ शिक्षक अन्य विषयों को पढ़ा रहे हैं।

उदाहरण के तौर पर, संस्कृत के अध्यापक गणित (Mathematics) पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, स्कूल भवनों का रख-रखाव ठीक से नहीं हो रहा है, और कोई नया निर्माण कार्य भी नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:

DSSSB भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस लिंक से चेक डेट्स और शेड्यूल

भाजपा सरकार शराब दुकान खोल रहीं

बघेल ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब की दुकानों (Liquor Stores) को खोलने में व्यस्त है, जबकि बच्चों के भविष्य के लिए स्कूलों की स्थिति को सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "नए स्कूल नहीं बना सकते तो कम से कम इन्हें तो ठीक से चलने दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें:

सीजी युक्तियुक्तकरण में अतिशेष शिक्षकों की आपत्ति, समिति तय करेगी प्रक्रिया कितनी सही

भूपेश बघेल सोशल मीडिया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भाजपा सरकार शराब दुकानें खोलने में व्यस्त है। बच्चों के भविष्य का सवाल है। कुछ तो मानवता दिखाइए।

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में फिर 15 ट्रेनें रद्द, 19 अगस्त से 12 सितंबर तक बिलासपुर रेलवे जोन में परिचालन प्रभावित

5 पॉइंट में समझें पूरी खबर

1. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों से मुलाकात

रायपुर स्थित अपने निवास पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, भूपेश बघेल ने बच्चों के साथ पढ़ाई, लिखाई और उनके भविष्य के बारे में बातें की। उन्होंने बच्चों से उनके स्कूल के दिनों के बारे में भी पूछा और उनके साथ दोपहर का भोजन किया।

2. शिक्षकों की कमी और अन्य विषयों का पढ़ाना

बच्चों ने भूपेश बघेल को बताया कि आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की गंभीर कमी है। संस्कृत (Sanskrit) के अध्यापक गणित (Mathematics) पढ़ा रहे हैं। यह स्थिति कक्षा 10वीं (Class 10) की बोर्ड परीक्षा में हो रही है, जो बच्चों के लिए बहुत चिंताजनक है।

3. स्कूलों का रख-रखाव और निर्माण कार्य की कमी

बच्चों ने यह भी बताया कि स्कूलों के भवनों (Buildings) का रख-रखाव ठीक से नहीं हो रहा है, और कोई नया निर्माण कार्य भी नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति बच्चों के लिए चिंता का कारण बन गई है।

4. भूपेश बघेल का तंज: भाजपा सरकार शराब की दुकानों में व्यस्त

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर जमकर हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा सरकार शराब की दुकानें (Liquor Stores) खोलने में व्यस्त हो गई है। बच्चों के भविष्य के लिए स्कूलों की स्थिति को सुधारने की आवश्यकता उनको नहीं दिखाई दे रही है। भूपेश बघेल ने कहा, "नए स्कूल नहीं बना सकते तो कम से कम इन्हें तो ठीक से चलने दीजिए।"

5. सोशल मीडिया पोस्ट पर भूपेश बघेल की टिप्पणी

भूपेश बघेल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भाजपा सरकार शराब दुकानें खोलने में व्यस्त है। बच्चों के भविष्य का सवाल है। कुछ तो मानवता दिखाइए। छत्तीसगढ़ में खराब शिक्षा व्यवस्था।"

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • शिक्षक
  • छत्तीसगढ़ में खराब शिक्षा व्यवस्था
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • Cg
  • शराब दुकान
मध्य प्रदेश की अधिक आबकारी ड्यूटी से डिफॉल्टर हो रहे ठेकेदार, गुजरात शराब भेज कर रहे भरपाई

By Aman Vaishnav

मध्य प्रदेश की अधिक आबकारी ड्यूटी से डिफॉल्टर हो रहे ठेकेदार, गुजरात शराब भेज कर रहे भरपाई
जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी
साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट

By Aman Vaishnav

साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट
झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

By Ashish Bhardwaj

झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति
भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी

By VINAY VERMA

भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी
मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव

By Arohi Raj

मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव
भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

By Kaushiki

भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग