किरण देव की ताश में पवन साय और सीएम के इक्के, रमन, राजेश, रमेश बैस के नहीं चले सिक्के

Arun Tiwari | Updated:
Share
CG-bjp-new-team-pawan-sai the sootr
CG-bjp-new-team-pawan-sai the sootr

रायपुर : बीजेपी के नए दौर की नई टीम का चेहरा बिल्कुल नया है। इस टीम में मूल कार्यकर्ता कम और चुनिंदा नेताओं के करीबी ज्यादा हैं। या यूं कहें कि इक्का दुक्का को छोड़ दें सारे पदाधिकारी भाई साहब के ही खास हैं।

रायपुर : बीजेपी के नए दौर की नई टीम का चेहरा बिल्कुल नया है। इस टीम में मूल कार्यकर्ता कम और चुनिंदा नेताओं के करीबी ज्यादा हैं। या यूं कहें कि इक्का दुक्का को छोड़ दें सारे पदाधिकारी भाई साहब के ही खास हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की इस कार्यकारिणी में पूरी तरह संगठन महामंत्री पवन साय की चली है।

पवन साय और सीएम विष्णुदेव साय के अलावा इस टीम किसी भी वरिष्ठ नेता का करीबी नजर नहीं आता। यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के पाले का कोई भी नेता इस टीम में शामिल नहीं है। इस टीम में कुछ बेहद अहम बातें भी नजर आती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ और केरल बीजेपी में नन पर गई ठन, 18 फीसदी वोट पर चोट से हो गई सियासी अनबन

टीम के सबसे अहम बिंदु :

इस नई कार्यकारिणी में कुछ बातें बेहद गौर करने लायक हैं। पुराने कोषाध्यक्ष नंदन जैन को भले ही उपाध्यक्ष बना दिया गया हो लेकिन उनसे खजाने की चाबी लेना गौर करने वाली बात है। डेढ़ साल की सरकार में ही नंदन जैन विवादित हो गए। कुछ लेन देन के आरोप भी लगे। सीएम ने इस नई टीम में अपने बेहद खास राम गर्ग को खजाने की चाबी दे दी है।

ये खबर भी पढ़ें... बिल्डर अरविंद डोसी और बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री धीरज ठाकुर में हुआ समझौता, थाने में दिया राजीनामा पत्र

अब संगठन के खजाने पर सीएम की सीधी नजर रहेगी। इस कार्यकारिणी में दूसरी गौर करने वाली बात ये है कि दूसरी बार के सांसद संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता बना दिया है। पांडे राजनांदगांव से सांसद हैं। राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष और 15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह का इलाका है। पांडे को रमन सिंह का विरोधी माना जाता है। यानी रमन सिंह के विरोधी को संगठन में अहम पद पर बैठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी मूणत-हेमंत को देगी बड़ी जिम्मेदारी... महामंत्री का एक पद कम करेगी संगठन

सीनियर हुए आउट :

इस कार्यकारिणी में बीजेपी के सभी सीनियर नेताओं को आउट कर दिया गया है। मूल कार्यकर्ता और मेहनती और दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं से परहेज कर संगठन के बड़े नेताओं के करीबियों को सारी जगह फिट कर दिया गया है। डॉ रमन सिंह के पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के महामंत्री बनने की चर्चा थी लेकिन उनको जगह नहीं मिल पाई।

पुत्र को छोड़िए उनके किसी समर्थक को भी नहीं लिया गया। उनके अलावा सीनियर विधायक राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के लोग भी इससे नदारद हैं। सरोज पांडे और रमेश बैस जैसे दिग्गज नेता भी संगठन की नजरों में शायद बीते जमाने की बात हो गए हैं। उनके समर्थकों को भी इस सूची में जगह नहीं दी गई। इस पूरी टीम में सांय सांय पवन चली है।

ये खबर भी पढ़ें... CG News | 18 फीसदी वोट पर चोट से छत्तीसगढ़ और केरल बीजेपी में छिड़ गया सियासी संग्राम

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ बीजेपी नई टीम

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • CG News
  • डॉ.रमन सिंह
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी नई टीम
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद