CG Crime News : स्टील कारोबारी केडिया के बेटे को गोलियों से भूना , कार में मिला शव
Marut raj | Aug 21, 2024, 14:02 IST
CG Crime News Murder of steel businessman's son the sootr
स्टील कारोबारी के बेटे की जिस पिस्टल से हत्या की गई है, वह भी मृतक की ही है। कार से 3 महंगे पिस्टल मिले हैं। हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मार कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसका शव कार के अंदर जंगल में मिला है। वह मंगलवार शाम से ही गायब था। इसकी रिपोर्ट परिजन ने पुलिस में दर्ज कराई थी। स्टील कारोबारी के बेटे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक हैं महेश केडिया। उनका बेटा अक्षत अग्रवाल ( 25 ) मंगलवार की शाम को अपनी हुंडई कार से घर से निकला था। अक्षत का फोन करीब 6.30 बजे बंद हो गया था। परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परेशान होकर परिजन ने देर रात थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
अक्षत अग्रवाल का शव अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ रोड के किनारे जंगल के पास कार में मिला। इसी कार से वह घर से निकला था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा का है। बताया जा रहा है कि युवक को रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई हैं। इनमें से 2 गोली उसके सीने में और एक पेट में घुसी है। बताया जा रहा है कि जिस पिस्टल से हत्या की गई है, वह भी अक्षत की है। कार से 3 महंगे पिस्टल मिले हैं।
स्टील कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदेही संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। अक्षत अग्रवाल के साथ उसे कार में देखा गया था। संदेही अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था। करीब एक साल पहले संजीव मंडल ने काम छोड़ दिया था।
दो गोली सीने में और एक पेट में घुसी
अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ रोड पर जंगल के पास मिला शव
एक संदेही को हिरासत में लिया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari