D.El.Ed और B.Ed एडमिशन 2025: सेकंड राउंड काउंसिलिंग शुरू, 7 हजार से ज्यादा सीटें खाली

Harrison Masih | Published:
Share
cg-deled-bed-second-round-counselling-admission-2025 the sootr
cg-deled-bed-second-round-counselling-admission-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ में D.El.Ed और B.Ed एडमिशन 2025 की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब 13 अक्टूबर से कॉलेजों में दाखिले शुरू। मगर अब भी 7 हजार से अधिक सीटें खाली हैं।

D.El.Ed and B.Ed Admissions 2025: छत्तीसगढ़ में D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) और B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। पहले राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब भी 7000 से अधिक सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इस राउंड में भी तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें... प्रदेश के सभी कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक ले सकेंगे दाखिला

पहली मेरिट लिस्ट और एडमिशन प्रक्रिया

पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। अब 13 अक्टूबर को फाइनल लिस्ट जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर तक प्रवेश (Admission) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सीटों का विवरण

D.El.Ed में कुल सीटें: 6660

इनमें से लगभग 2000 सीटें खाली हैं।

B.Ed में कुल सीटें: 14400

इनमें से 5000 से अधिक सीटें खाली हैं।

इसका मतलब है कि पहले चरण के बाद लगभग कुल 7000 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026: 9वीं और 11वीं में एडमिशन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

आगामी काउंसिलिंग शेड्यूल

दूसरी लिस्ट: 23 अक्टूबर को जारी होगी।

24 से 28 अक्टूबर तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी।

तीसरी लिस्ट: 30 अक्टूबर को जारी होगी।

इस पर दावा-आपत्ति मांगी जाएगी।

31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रवेश मिलेंगे।

अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो तीसरे चरण की काउंसिलिंग (Third Round) भी आयोजित की जा सकती है। हालांकि, इसके लिए शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... KV School: देश भर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, NEP 2020 के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में भी मिलेगा एडमिशन

प्रवेश प्रक्रिया की मुख्य बातें

  • अभ्यर्थियों को अपनी पसंदीदा संस्था और विषय के अनुसार प्राथमिकता क्रम देना होगा।
  • ऑनलाइन वेरीफिकेशन के बाद ही एडमिशन कन्फर्म माना जाएगा।
  • किसी भी दावे या आपत्ति के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन अनिवार्य है।
  • खाली सीटों को भरने के लिए तीसरा चरण भी संभव है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, अब तक एडमिशन शुरू नहीं

FAQ

  1. D.El.Ed और B.Ed एडमिशन काउंसलिंग कब से शुरू हो रही है?
    सेकंड राउंड की काउंसिलिंग की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को फाइनल होगी और इसके अनुसार 16 अक्टूबर तक एडमिशन दिए जाएंगे।
  2. D.El.Ed एडमिशन की आखिरी तारीख क्या है?
    द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक D.El.Ed में एडमिशन लिए जा सकते हैं। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो तीसरे चरण की काउंसिलिंग भी हो सकती है, लेकिन इसके लिए अंतिम तारीख अभी जारी नहीं हुई है।
  3. D.El.Ed और B.Ed में कितनी सीटें अभी भी खाली हैं?
    D.El.Ed में कुल सीटें: 6660, जिनमें से लगभग 2000 सीटें खाली हैं। B.Ed में कुल सीटें: 14400, जिनमें से 5000 से अधिक सीटें खाली हैं।
Tags:
  • B.Ed Admission
  • D.El.Ed and B.Ed Admissions 2025
  • D.El.Ed और B.Ed एडमिशन काउंसलिंग
  • D.El.Ed एडमिशन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर