होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, साय कैबिनेट में विनियोग विधेयक स्वीकृत

VINAY VERMA | Feb 11, 2026, 15:27 IST
Share
cg farmers bonus krishak unnati yojana cabinet decision
cg farmers bonus krishak unnati yojana cabinet decision

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात दी है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि होली से पहले खातों में आएगी। यह फैसला साय कैबिनेट में लिया गया है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 10 फरवरी को कैबिनेट बैठक हुई। मंत्रिपरिषद की यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में हुई है। इसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।

इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, बजट पेश करने और किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की अंतर राशि देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। साथ ही, इन पर मुहर भी लगाई गई है।

मंत्रिपरिषद ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी है। इसके बाद, वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में पेश करने के लिए विनियोग विधेयक-2026 का प्रारूप भी मंजूर किया गया है। इससे अगले वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है।

किसानों को होली से पहले सौगात

साय कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल का अंतर भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान उन किसानों को किया जाएंगे जो समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे। सरकार ने कहा कि यह भुगतान होली से पहले किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई है।

लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान

कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

पिछले दो सालों में इसी योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अंतर भुगतान के रूप में दी जा चुकी है। इस साल होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा 35 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

साय कैबिनेट के अहम फैसले: नारकोटिक्स, सुरक्षा, विमानन और नवाचार को मिली मंजूरीहोली से पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, एमपी समेत सात राज्यों के यात्री परेशान!भूपेश बघेल का दावा, मोदी-शाह ने दिया पार्टी जॉइन करने का ऑफर, जबाब नहीं दिया तो...भूपेश समेत तीन कांग्रेसियों पर 500 करोड़ के मानहानि का केस, असम सीएम हिमंता का हमला

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कैबिनेट बैठक
  • साय कैबिनेट
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज