मंत्री के निज सचिव ने सड़क पर मनाया पत्नी का बर्थडे, लग्जरी कार पर काटा केक, वीडियो वायरल होने पर बवाल
Harrison Masih | Oct 11, 2025, 18:42 IST
cg-health-minister-secretary-Rajendra-Das-road-birthday-video-viral the sootr
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास एक वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में हैं। वीडियो में उनकी पत्नी सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटती और आतिशबाजी करती नजर आईं।
Raipur. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजेंद्र दास अपनी पत्नी का जन्मदिन सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटकर और आतिशबाजी के साथ मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच इसको लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।
ये खबर भी पढ़ें... नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन बना मुसीबत, DSP की पत्नी सहित 6 लोगों पर जुर्माना
वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। इसमें राजेंद्र दास की पत्नी सफेद रंग की कार के पास खड़ी हैं। वह कार की बोनट पर केक रखती हैं और मोमबत्तियां बुझाकर केक काटती हैं। इसी दौरान पास में पटाखे भी फोड़े जाते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग होती है। वीडियो में राजेंद्र दास की पत्नी को पोज देते हुए भी देखा जा सकता है। बाद में राजेंद्र दास ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन,तलवार से काटा केक... 9 नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार
वहीं इस विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री के निज सचिव राजेंद्र दास ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। चिरमिरी में कोई नेशनल हाईवे नहीं है। पटाखे घर के सामने गली में फूटे थे, सड़क पर नहीं। केक भी सड़क पर नहीं काटा गया। पटाखे मैंने नहीं, बल्कि मेरे करीबी लोगों ने फोड़े थे।”
राजेंद्र दास ने यह भी कहा कि कांग्रेस वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
राजेंद्र दास (Rajendra Das) लंबे समय से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जुड़े हुए हैं और विभागीय हलकों में उन्हें “सुपर मंत्री” कहा जाता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मंत्री के निज सहायक प्रकाश शुक्ला हैं, लेकिन प्रशासनिक कामकाज और अफसरों के बीच राजेंद्र दास की पहुंच काफी गहरी मानी जाती है। भाजपा नेताओं के अनुसार, वे किसी पार्टी पद पर नहीं हैं, लेकिन सीधे मंत्री से जुड़े होने के कारण प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते हैं।
यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। एक ओर कांग्रेस इसे कानून से ऊपर होने का उदाहरण बता रही है, वहीं भाजपा खेमे से जुड़े लोग इसे बिना कारण बढ़ाया गया मुद्दा बता रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते मेयर मीनल चौबे का बेटा इन धाराओं में हुआ अरेस्ट
ये खबर भी पढ़ें... नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन बना मुसीबत, DSP की पत्नी सहित 6 लोगों पर जुर्माना
सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वायरल वीडियो
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सवाल उठाया है- “क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या?” कांग्रेस का कहना है कि जब आम नागरिकों को सड़क पर आतिशबाजी करने पर जुर्माना भरना पड़ता है, तो भाजपा नेताओं और उनके करीबियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
राजेंद्र दास का जवाब
राजेंद्र दास ने यह भी कहा कि कांग्रेस वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
3 Points में समझें पूरा मामला
|
कौन हैं राजेंद्र दास?
यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। एक ओर कांग्रेस इसे कानून से ऊपर होने का उदाहरण बता रही है, वहीं भाजपा खेमे से जुड़े लोग इसे बिना कारण बढ़ाया गया मुद्दा बता रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते मेयर मीनल चौबे का बेटा इन धाराओं में हुआ अरेस्ट
FAQ
- राजेंद्र दास कौन हैं?
राजेंद्र दास छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव हैं, जो लंबे समय से मंत्री के साथ जुड़े हुए हैं। राजेंद्र दास बर्थडे वीडियो विवाद क्या है?
राजेंद्र दास बर्थडे वीडियो विवाद उस घटना से जुड़ा है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटकर और आतिशबाजी करके मनाया।- राजेंद्र दास ने बर्थडे विवाद पर क्या कहा?
राजेंद्र दास ने सफाई दी कि वीडियो में दिखाया गया दृश्य सड़क का नहीं बल्कि घर के सामने की गली का है और कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari