बलरामपुर के शिक्षकों को हाईकोर्ट से मिला न्याय, विभाग की गलती से नहीं मिला था प्रमोशन
Harrison Masih | Aug 31, 2025, 17:36 IST
cg-highcourt-promotion-benefit-balrampur-teachers the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बलरामपुर जिले के शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की गलती के कारण शिक्षक प्रमोशन सूची से बाहर हो गए थे।
Balrampur teachers Promotion: स्कूल शिक्षा विभाग में इस समय शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ शिकायतों का सिलसिला भी जारी है। कई मामलों में विभागीय गलती के कारण योग्य शिक्षकों के नाम प्रमोशन सूची से गायब हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के दो शिक्षकों भागवत कुमार बंजारे और बालवीर कुमार का सामने आया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली या मुआवजा तय करने का कोई फार्मूला नहीं
दोनों शिक्षकों का नाम लेक्चरर प्रमोशन सूची से हटा दिया गया। इतना ही नहीं, 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग में हुए संविलियन (शिक्षकों का नियमित पद पर विलय) को विभाग ने गलत तरीके से 2019 का संविलियन दिखा दिया। इस गलती की वजह से दोनों शिक्षक वरिष्ठता सूची में हजारों शिक्षकों से पीछे चले गए और उनका प्रमोशन रुक गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदले नियम... अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे नोटिस और दस्तावेज
कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। विभाग ने कहा कि दोनों शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और यदि वे पात्र पाए जाते हैं तो उनके लिए रिव्यू डीपीसी (विभागीय प्रमोशन समिति) आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त रुख: छात्राओं से बैड-टच करने वाले शिक्षक की अपील खारिज
विभाग ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि पात्र पाए जाने पर दोनों शिक्षकों को अन्य लेक्चरर्स की तरह ही 22 जुलाई 2025 की वरिष्ठता तिथि से प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षकों को न्याय मिलने पर उन्होंने खुशी जताई।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली या मुआवजा तय करने का कोई फार्मूला नहीं
प्रमोशन सूची से नाम गायब
न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
विभाग से कई बार आवेदन और गुहार लगाने के बाद भी गलती ठीक नहीं हुई। इससे परेशान होकर शिक्षकों ने अधिवक्ता आदित्य शर्मा के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
विभाग ने मानी गलती, जांच का भरोसा
बलरामपुर शिक्षक प्रमोशन की मुख्य बातें
|
प्रमोशन का लाभ मिलेगा वरिष्ठता तिथि से
FAQ
- बलरामपुर के
शिक्षकों का प्रमोशन क्यों रुका हुआ था?
स्कूल शिक्षा विभाग की गलती से शिक्षकों के संविलियन का वर्ष गलत दर्ज हुआ, जिसके कारण वे वरिष्ठता सूची से पीछे हो गए और प्रमोशन से वंचित हो गए। - रिव्यू डीपीसी क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
रिव्यू डीपीसी (Departmental Promotion Committee Review) एक प्रक्रिया है जिसमें प्रमोशन मामलों की दोबारा जांच होती है ताकि गलती से वंचित कर्मचारियों को सही लाभ मिल सके। - हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से शिक्षकों को क्या लाभ मिलेगा?
हाईकोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने रिव्यू डीपीसी आयोजित करने और शिक्षकों को 22 जुलाई 2025 से अन्य लेक्चररों के समान प्रमोशन का लाभ देने का आश्वासन दिया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari