छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से कट गए इतनी महिलाओं के नाम, जानें क्या है पूरा मामला
Sanjay Dhiman | Sept 12, 2025, 12:23 IST
Photograph: (the sootr)
महतारी वंदन योजना में बस्तर जिले की 3,399 महिलाओं के नाम कटे, जिनमें से कई दिवंगत हो चुकी हैं या योजना के लिए अपात्र पाई गईं। भुगतान रुका है और योजना से जुड़े विवादों पर नजर डालते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 रुपए उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 70 लाख महिलाएं ले रही हैं।
लेकिन अब सरकार योजना को लेकर सख्ती बरत रही है। इस योजना से ऐसी महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं जो गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही थीं। राज्य सरकार ने ऐसी 3 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काट दिए हैं। साथ ही उन महिलाओं के नाम भी हटाऐ जा रहे हैं जिनकी माैत हो चुकी है।
हाल ही में बस्तर जिले से महतारी वंदन योजना के तहत 3,399 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें से 1,923 महिलाएं दिवंगत हो चुकी हैं। इसके अलावा कई अन्य महिलाएं नौकरीपेशा, करदाता, या अपात्र पाई गईं। इस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ महिलाओं ने गलत दस्तावेज़ प्रस्तुत किए थे, जबकि कुछ शासकीय सेवक होते हुए भी योजना का लाभ उठा रही थीं। ऐसे मामलों में अब सरकार इनसे वसूली की तैयारी भी करने जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में 5 लाख घरों को मिलेगा सौर ऊर्जा का उपहार, सीएम साय ने की घोषणा, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
खराब मौसम के कारण आसमान में चक्कर काटता रहा सीएम साय का विमान,आधे घंटे बाद हुआ लैंड
बस्तर जिले में योजना के लाभार्थियों के नाम का पोर्टल पर अपडेट समय पर नहीं किया गया था, जिसके कारण कुछ मृत महिलाओं को भी किश्त जारी कर दी गई थी। सरकारी पोर्टल पर हर महीने 28 तारीख तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी मृत्यु का विवरण अपडेट करते हैं, जिसके बाद मृत लाभार्थियों के नाम योजना से हटाए जाते हैं। लेकिन लापरवाही के चलते यह काम समय पर नहीं हो सका।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण में कुछ त्रुटियाँ पाई गईं। इन त्रुटियों के कारण कई महिलाओं के नाम गलत तरीके से पोर्टल पर शामिल हो गए थे। यह योजना सही पात्रों तक पहुंचने के बजाय अपात्रों के हाथों में पहुँच गई, जिससे सरकार पर बोझ बढ़ा, अब सरकार इसमें सुधार कर योजना में पात्र और अपात्र महिलाएं हटाने का काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। बस्तर जिले में 1 लाख 94 हजार 510 महिलाओं को पहली किस्त जारी की गई थी। हालांकि, कई पात्र महिलाएं अब भी इस योजना से वंचित हैं और वे पोर्टल के फिर से खुलने का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जल्द पोर्टल को पुनः खोलने की घोषणा की है, जिससे और भी महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।
यह खबरें भी पढ़ें...
दक्षिण कोरिया के KITA से सीएम साय की मुलाकात,तकनीकी सहयोग और स्किलिंग पर हुई बड़ी चर्चा
सीएम साय का जापान दौरा: टोक्यो में असाकुसा मंदिर में की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की प्रार्थना
जो महिलाएं गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर या अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ उठा रही थीं, उनके खिलाफ वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि योजना का लाभ सही पात्रों तक पहुँच सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके।
कई महिलाओं को अब योजना से वंचित होने का खतरा है, लेकिन सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जल्द पोर्टल को फिर से खोलने का आश्वासन दिया है, जिससे और भी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
लेकिन अब सरकार योजना को लेकर सख्ती बरत रही है। इस योजना से ऐसी महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं जो गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही थीं। राज्य सरकार ने ऐसी 3 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काट दिए हैं। साथ ही उन महिलाओं के नाम भी हटाऐ जा रहे हैं जिनकी माैत हो चुकी है।
बस्तर जिले में 3,399 महिलाओं के नाम कटे
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में 5 लाख घरों को मिलेगा सौर ऊर्जा का उपहार, सीएम साय ने की घोषणा, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
खराब मौसम के कारण आसमान में चक्कर काटता रहा सीएम साय का विमान,आधे घंटे बाद हुआ लैंड
मृत महिलाओं के नाम हटाए गए
योजना के लाभार्थियों की पहचान में समस्या
महतारी वंदन योजना क्या है?
|
5 सिंतबर को 19 वीं किस्त हुई थी जारी
यह खबरें भी पढ़ें...
दक्षिण कोरिया के KITA से सीएम साय की मुलाकात,तकनीकी सहयोग और स्किलिंग पर हुई बड़ी चर्चा
सीएम साय का जापान दौरा: टोक्यो में असाकुसा मंदिर में की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की प्रार्थना
वसूली की प्रक्रिया
वंचित महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari