छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्य सचिव! अशोक जुनेजा का भी रास्ता साफ,मेडिकल घोटाला फूटने के बाद हुआ सम्भव
VINAY VERMA | Jul 23, 2025, 10:53 IST
CG new Chief Secretary rawatpura medical scam
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में घोटाला फूटने का असर छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। हालांकि यह पॉजिटिव ही होगा।
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में घोटाला फूटने का असर छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। हालांकि यह पॉजिटिव ही होगा। दरअसल इस घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ में ऐसा सिस्टम डेवलप हुआ है जिससे छत्तीसगढ़ को नया CS यानी मुख्य सचिव मिल सकता है। हालांकि यह संभव तभी होगा जब घोटाले के एक प्रमुख आरोपी और रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला को सरकार उनके पद से हटा दे।
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में पूर्व मुख्य सचिव से पूछताछ नहीं, जांच से आशीष श्रीवास्तव का नाम हटाया, भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा?
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के घोटाले में वर्तमान रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला का भी नाम है। उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। ऐसे में सरकार अगर उन्हें पद से हटाती है या वे खुद इस पद से इस्तीफा देते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए भी रास्ता खुल जाएगा जो लंबे समय से रिटायरमेंट के बाद किसी प्रभावशील पद पर जाना चाहते हैं। उसमें से प्रमुख नाम छग के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का भी है। अगर रेरा अध्यक्ष का पद खाली हो जाता है तो सरकार मुख्य सचिव अमिताभ जैन को वहां भेज सकती है। उसके बाद सरकार नया मुख्य सचिव की प्रक्रिया करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... अनुराग जैन के रिटायरमेंट के बाद कौन होगा मुख्य सचिव, फैसला 31 अगस्त को
बीते दिनों अमिताभ जैन के सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त के रिक्त पद पर पदस्थ किया जाना था। लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण यह संभव नही हुआ। ऐसे में उन्हें मुख्य सचिव के रूप में तीन माह का एक्टेंशन दे दिया गया। वैसे अमिताभ जैन की पहली पसंद RERA ही रही है। लेकिन विवेक ढांड ने कांग्रेस शासनकाल में अपनी नजदीकियों का फायदा उठाते हुए अपने स्थान पर अपने खास चहेते अधिकारी IFS संजय शुक्ला को रेरा का अध्यक्ष बनवा दिया ताकि उनका दबदबा बिल्डरों कालोनाईजरों के बीच बना रहे।
पूर्व DGP अशोक जुनेजा ने जिन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के लिए इंटरव्यू दिया था। यदि अमिताभ जैन को रेरा अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाती है तो पूर्व DGP अशोक जुनेजा के मुख्य सूचना आयुक्त रास्ता बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि कोर्ट से मामला फाइनल होने के बाद ही शासन उसपर कुछ कार्रवाई कर सकेगी। सूत्रों का कहना है कि अशोक जुनेजा हाई कोर्ट में लगे स्टे हटवाने में लगे हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... डीएसपी की पत्नी के बोनट पर जन्मदिन मनाने का मामला, हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
रिटायरमेंट के बाद एक प्रभावशील पद पानी की लालसा लगभग सभी बड़े अधिकारियों में होती है। जिसके कारण से न केवल वे जोड़-जुगत में लगे रहते हैं। बल्कि कई जगह इंटरव्यू भी देते हैं। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भी इन्हीं पद में से एक है। इसके लिए पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा ने इंटरव्यू भी दे कर रखा है। हालांकि बताया जा रहा है कि अमिताभ जैन भी उस पद को पाने की चाह में है। लेकिन मामला कोर्ट में है, और ऐसे में सरकार जब सभी को संतुष्ट करना चाहती है वैसे में अभी इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है।
छग राज्य भू संपदा विनियामक प्राधिकरण यानी रेरा का पद संवैधानिक पद है। जो भू सम्पत्ति मालिक और कॉलोनाइजर के बीच विवाद को न केवल सुलझाता है बल्कि अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजर पर कार्रवाई भी करने का अधिकार रखता है। इस वजह से संजय शुक्ला को आसानी से पद से नहीं हटाया जा सकता था। लेकिन अब FIR के बाद या तो संजय शुक्ला खुद पद से इस्तीफा देंगे या शासन प्रक्रिया कर उन्हें पद से हटाएगी।
मूल रूप से रिटायर्ड IFS अधिकारी संजय शुक्ला श्री रावतपुरा सरकार के अनुयायियों में से एक हैं। CBI ने फिलहाल श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों के खिलाफ 16.2 करोड़ के रिश्वत कांड में उन्हें भी शामिल किया है।
ये खबर भी पढ़ें... डीएसपी की पत्नी के बोनट पर जन्मदिन मनाने का मामला, हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
बताया जा रहा है कि जेल के बंद संजय शुक्ला को पद से हटाने में शासन जो प्रक्रिया करेगा उसमे 1 से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। तब तक मुख्य सचिव अमिताभ जैन के 3 महीने का एक्सटेंशन पीरियड भी समाप्त होने के कगार पर आ जाएगा। ऐसे में उनके भविष्य में रेरा अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में पूर्व मुख्य सचिव से पूछताछ नहीं, जांच से आशीष श्रीवास्तव का नाम हटाया, भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा?
कैसे होगा सम्भव...
ये खबर भी पढ़ें... अनुराग जैन के रिटायरमेंट के बाद कौन होगा मुख्य सचिव, फैसला 31 अगस्त को
अमिताभ जैन की पहली पसंद रेरा...
पूर्व DGP का भी रास्ता साफ...
ये खबर भी पढ़ें... डीएसपी की पत्नी के बोनट पर जन्मदिन मनाने का मामला, हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
रिटायरमेंट के बाद प्रभावशील पद की लालसा..
संवैधानिक पद है रेरा अध्यक्ष..
रिश्वत कांड में फंसे हैं संजय शुक्ला
ये खबर भी पढ़ें... डीएसपी की पत्नी के बोनट पर जन्मदिन मनाने का मामला, हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
3 महीने का एक्सटेंशन समाप्त होने में समय..
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA