काउंसिल के रजिस्ट्रार पर रिश्वत मांगने का आरोप, स्वास्थ्य सचिव ने दिया जांच का आदेश
VINAY VERMA | Sept 22, 2025, 19:41 IST
cg-pharmacy-council-bribery-allegation-registrar-investigation the sootr
छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में सामूहिक भ्रष्टाचार काउंसिल का मामला सामने आया है। काउंसिल के ही एक सदस्य ने रजिस्ट्रार अश्विनी गुरदेकर, कर्मचारी अनिरुद्ध मिश्रा और महावीर सिंह पर आरोप लगाया है कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए 5000 रुपए लिए हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में सामूहिक भ्रष्टाचार काउंसिल का मामला सामने आया है। काउंसिल के ही एक सदस्य ने रजिस्ट्रार अश्विनी गुरदेकर, कर्मचारी अनिरुद्ध मिश्रा और महावीर सिंह पर आरोप लगाया है कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए 5000 रुपए लिए हैं। काउंसिल के सदस्य भगत राम शर्मा ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य आयुक्त अमित कटारिया से की है। शिकायत पर स्वास्थ्य संचालक प्रियंका शुक्ला को जांच करने के लिए कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... 40 साल बाद बरी हुआ सौ रूपए की रिश्वत का आरोपी,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,जानें पूरा मामला
बिलासपुर के एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ने शपथ पत्र में शिकायत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुरुदेकर, कर्मचारी अनिरुद्ध मिश्रा और महावीर सिंह ने शैक्षणिक सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी कागजात सही होने के बावजूद रजिस्ट्रेशन करने के लिए 5000 रुपए लिए। जब आवेदक ने उस दौरान 5000 नगद नहीं होने की बात कही तब कर्मचारी अनिरुद्ध मिश्रा ने उन्हें खुद निकट टेस्ट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम ले जाकर एटीएम से ₹5000 निकलवाया और ले लिए। जब बात काउंसिल के सदस्यों को लगी तो उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को इसकी शिकायत की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: NTPC के DGM 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने स्वास्थ्य आयुक्त डॉ0 प्रियंका शुक्ला को जांच करने के लिए कहा है। काउंसिल के सदस्यों द्वारा सामूहिक शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य सचिव ने फार्मेसी काउंसिल के सभी वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... 25 सालों से बिना सेटअप चल रहा संस्कृति विभाग,2012 से खोजने की कोशिश नाकाम
मेरे खिलाफ सारी शिकायतें भगत राम शर्मा के पास ही क्यों जाती हैं। पहलेे भी वे इस तरह की शिकायतें रहे हैं। लेकिन मांगने पर कोई साक्ष्य नहीं दे पाते। इससे ऐसा लगता है वे मेरे खिलाफ षणयंत्र कर रहे हैं।
अश्विनी गुरदेकर, रजिस्ट्रार, छग स्टेट फार्मेसी काउंसिल
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के VIP रोड में आज से वन-वे व्यवस्था लागू, एयरपोर्ट रोड पर नया ट्रैफिक सिस्टम
ये खबर भी पढ़ें... 40 साल बाद बरी हुआ सौ रूपए की रिश्वत का आरोपी,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,जानें पूरा मामला
क्या है मामला
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: NTPC के DGM 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
स्वास्थ्य सचिव करवाएंगे जांच
ये खबर भी पढ़ें... 25 सालों से बिना सेटअप चल रहा संस्कृति विभाग,2012 से खोजने की कोशिश नाकाम
मेरे खिलाफ षणयंत्र है
अश्विनी गुरदेकर, रजिस्ट्रार, छग स्टेट फार्मेसी काउंसिल
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के VIP रोड में आज से वन-वे व्यवस्था लागू, एयरपोर्ट रोड पर नया ट्रैफिक सिस्टम
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava