रायपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घूस

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 03, 2025, 19:25 IST
Share
CG Patwari Bribe
Photograph: (the sootr)

अभनपुर ब्लॉक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने एक पटवारी को जमीन नामांतरण के लिए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल अभनपुर क्षेत्र में पदस्था हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अभनपुर ब्लॉक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने एक पटवारी को जमीन नामांतरण के लिए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल अभनपुर क्षेत्र में पदस्थ हैं।

युवा कांग्रेस नेता ने की थी पटवारी की शिकायत

ग्राम गोतियारडीह के रहने वाले अभनपुर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल से पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी। इस पर कांग्रेस नेता ने मामले की शिकायत ACB से की।

जयवर्धन बघेल ने एसीबी को जानकारी दी थी कि हाल ही में उन्होंने एक जमीन खरीदी है। इसके नामांतरण के एवज में पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल ने उनसे 5 हजार रुपये की घूस मांगी थी।

ये खबरें भी पढ़ें:

अवैध निर्माण पर सजा खत्म, जुर्माना बढ़ा; आम लोगों और व्यापारियों को राहत

ACB के जाल में फंसा पटवारी

शिकायत के बाद ACB ने इस पूरे मामले की अपने स्तर पर जांच की। जांच सही पाए जाने पर पटवारी पर कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद पटवारी को जाल में फंसाने के लिए जयवर्धन बघेल को पाउडर लगे हुए नोट दिए।

इसके बाद तय पते पर पटवारी को रिश्वत देने के लिए कांग्रेस नेता पहुंचा। वहीं कांग्रेस नेता ने पटवारी को रिश्वत दी। इसी के साथ पटवारी रिश्वत लेते ट्रैप किया गया।

शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते ही तुरंत सीजी एसीबी की टीम एक्शन में आई और पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें:

पहले पति का कत्ल, दूसरे की मौत, देवर से इश्क फिर सास की हत्या, जानें ग्वालियर की पूजा की कहानी

आरोपी पटवारी से कर रही पूछताछ

फिलहाल पटवारी को एसीबी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ACB अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभनपुर ब्लॉक में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ के स्कूलों को सुधारने का एनजीओ मॉडल फेल, नही हुआ पर्सनाल्टी डेवलपमेंट

पहले भी दो को एसीबी कर चुकी है गिरफ्तार

बता दें कि पिछले महीने यानी जून 2025 को भी ACB ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें एक मामला राजधानी रायपुर था। वहीं दूसरा मामला मुंगेली जिले का था।

रायपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकाश सिंह ठाकुर ने ACB में शिकायत की थी कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में उच्च श्रेणी लिपिक (वर्ग-एक) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

पेंशन और ग्रेज्युटी की प्रक्रिया अधूरी है। इस पर उससे विश्वविद्यालय के एक अन्य लिपिक दीपक शर्मा ने 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी, जिसे एसीबी ने अरेस्ट किया है।

ये खबर भी पढ़ें:

संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त फिर भी लाखों का भुगतान, नियमों का उल्लंघन

मुंगेली में भी धराया था पटवारी

इधर ACB की टीम ने मुंगेली जिले में एक पटवारी को जमीन के नामांतरण (mutation) के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में अरेस्ट किया था। जिसे रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • पटवारी
  • सीजी एसीबी
  • पटवारी रिश्वत लेते ट्रैप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि