2200 करोड़ की अवैध शराब सप्लाई, सिंडिकेट में शामिल थे शराब कारोबारी, 4 साल बाद 16 ट्रक जब्त

Arun Tiwari | Mar 31, 2026, 10:59 IST
CG RAIPUR llegal liquor supply traders were involved syndicate
ईओडब्ल्यू ने अब शराब घोटाले में शामिल डिस्टलरी मालिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 4 साल बाद 16 ट्रकों को जब्त किया गया, जो अवैध शराब की सप्लाई में इस्तेमाल हो रहे थे।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के बड़े सिंडिकेट में डिस्टिलरी संचालकों की संलिप्तता सामने आई है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में पता चला है कि पिछले वर्षों में करीब 2200 करोड़ रुपये की अवैध शराब की सप्लाई की गई।



16 ट्रक जब्त:

जांच एजेंसियों ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए गए 16 ट्रकों को जब्त कर लिया है। ये ट्रक करीब चार साल पहले उपयोग में थे, जिन्हें अब चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि ये वाहन भाटिया और वेलकम डिस्टिलरी से अवैध शराब लेकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे।



कर्मचारियों के नाम पर खरीदे ट्रक:

जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए ट्रकों को कर्मचारियों और उनके करीबी लोगों के नाम पर खरीदा गया था, ताकि सीधे तौर पर मालिकों की भूमिका छिपाई जा सके। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों के नाम पर महंगे वाहन खरीदे गए, जिससे पूरे नेटवर्क को संचालित किया जाता रहा।



सिंडीकेट में शामिल डिस्टलरी संचालक:

एजेंसियों के मुताबिक, इस सिंडिकेट में शामिल डिस्टिलरी संचालकों ने मोटा कमीशन कमाया और अवैध सप्लाई को लंबे समय तक जारी रखा। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी बड़े डिस्टिलरी मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच लगातार जारी है।



सख्त कार्रवाई की तैयारी:

अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और आने वाले समय में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।



ये खबरें भी पढ़ें...

सोम डिस्टलरीज: अवैध शराब पकड़ाई, लाइसेंस अब तक क्यों नहीं रद्द हुआ? एक साल से अटका मामला



इंदौर आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की अवैध शराब, पशु आहार के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे



बिलासपुर ASP अर्चना झा की चाल, अवैध शराब के अड्डों और माफियाओं का भंडाफोड़



18000 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर... 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • अवैध कारोबार
  • अवैध शराब
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो