बिलासपुर ASP अर्चना झा की चाल, अवैध शराब के अड्डों और माफियाओं का भंडाफोड़

Krishna Kumar Sikander | Jun 24, 2025, 14:36 IST
Share
Bilaspur ASP Archana Jha move the sootr
Bilaspur ASP Archana Jha move the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ASP अर्चना झा और पुलिस टीम ने ऐसा दांव चला कि सबके होश उड़ गए। ASP अर्चना झा ने सफाईकर्मी का भेष बदलकर शराब माफियाओं पहले रेकी की और जब पूरे सबूत और आरोपी सामने आए तो रंगे हाथों धर दबोचा।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ASP अर्चना झा और पुलिस टीम ने ऐसा दांव चला कि सबके होश उड़ गए। इस बार नया पैंतरा अपनाया और खुद ASP अर्चना झा ने सफाईकर्मी का भेष बदलकर पहले शराब माफियाओं की रेकी की और जब पूरे सबूत और आरोपी सामने आए तो रंगे हाथों धर दबोचा।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी दुकानों से बिक रही मिलावटी शराब... प्लेसमेंट एजेंसी-अफसर मिलकर कर रहे गड़बड़ी

कार्रवाई से पहले फरार हो जाते थे माफिया

दरअसल, लंबे समय से बिलासपुर पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ गांवों में जमकर अवैध महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। लेकिन हर बार जैसे ही पुलिस छापा मारने पहुंचती, माफिया हवा हो जाते। बस, फिर क्या था? इस बार ASP अर्चना झा ने ठान लिया कि माफियाओं को सबक सिखाना ही है। उन्होंने शराब माफियाओं रेकी के लिए सफाईकर्मी का भेष बनाया, ताकि पुलिस की मौजूदगी का किसी को संदेह न हो।

ये खबर भी पढ़ें... शराब के नशे में धुत ASI गणेश रावत ने की गाली गलौज, ट्रक ड्राइवर ने लगाया वसूली का आरोप

सफाईकर्मी बनकर उतरीं मैदान में

ASP अर्चना झा ने चुपके से प्लान बनाया और सफाईकर्मी के भेष में अपने महिला पुलिसकर्मियों की टीम के साथ गांव में घुस गईं। कोई शक न करे, इसलिए पूरी टीम सफाईकर्मी का काम करते हुए घूमती रही। उनकी जासूसी भी फिल्मों जैसा सीन था! जैसे ही पक्की खबर और सबूत मिले, पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर एक साथ धावा बोल दिया।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़

छापे में ये मिले

1000 लीटर से ज्यादा महुआ शराब पकड़ी गई।

7 माफियाओं को मौके पर ही दबोच लिया।

शराब बनाने के ड्रम, बर्तन और भट्ठियां सील कर दीं।

जंगल और खेतों के किनारे छुपाए गए शराब के अड्डों का भी भंडाफोड़ हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... शराब सिंडीकेट में गुजरात लाइन की लड़ाई ठनी, गठबंधन में शामिल IAS, IPS विभागीय अधिकारी भी आएंगे चपेट में

ASP का दमदार बयान

छापेमारी के बाद ASP अर्चना झा ने कहा, "यह पूरी कार्रवाई गुपचुप तरीके से प्लान की गई थी। माफिया हर बार चकमा दे जाते थे, लेकिन इस बार हमने उनके खेल को उल्टा कर दिया। हमारी टीम ने शानदार काम किया। आगे भी ऐसे ऑपरेशन चलते रहेंगे।" पुलिस ने दो टूक चेतावनी दी है कि बिलासपुर में अवैध शराब का धंधा अब नहीं चलेगा। माफियाओं की अब खैर नहीं, क्योंकि पुलिस की नजर हर कदम पर है।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ की खबरें | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब माफिया | बिलासपुर ASP अर्चना झा की चाल | बिलासपुर में अवैध शराब के अड्डों और माफियाओं का भंडाफोड़ | Chhattisgarh News | liquor dens and mafias in Bilaspur of Chhattisgarh | Bilaspur ASP Archana Jha move | exposed illegal liquor dens and mafias in Bilaspur of Chhattisgarh

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ की खबरें
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब माफिया
  • बिलासपुर ASP अर्चना झा की चाल
  • बिलासपुर में अवैध शराब के अड्डों और माफियाओं का भंडाफोड़
  • liquor dens and mafias in Bilaspur of Chhattisgarh
  • Bilaspur ASP Archana Jha move
  • exposed illegal liquor dens and mafias in Bilaspur of Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा