छत्तीसगढ़ में अनोखा रिसेप्शन : दुल्हन को लेने पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला ये मेरी गर्लफ्रेंड

Arun Tiwari | May 10, 2026, 16:09 IST
Share
cg-reception-boyfriend-drama
cg-reception-boyfriend-drama

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया। विवाह के दो दिन बाद रिशेप्शन में दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल पहुंचा और दावा किया कि दुल्हन पिछले तीन साल से उसकी गर्लफ्रेंड है।

Raipur : छत्तीसगढ़ में अनोखा रिसेप्शन :छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले में एक फूल दो माली के हालात बन गए। विवाह के महज दो दिन बाद दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। युवक ने परिवार के सामने दावा किया कि दुल्हन पिछले तीन साल से उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के साथ के फोटो और वीडियो मौजूद हैं। घटना के बाद ससुराल में जमकर हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया।

एक से प्रेम,दूसरे से शादी

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की 6 मई को कोड़ा गांव की रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद 7 मई को दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। घर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया। मयूर ड्राय फ्रूट्स का कारोबार करता है।

मयूर का दावा

युवक ने परिजनों के सामने दावा किया कि उसका और दुल्हन का पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है। उसने कहा कि वह युवती के बिना नहीं रह सकता। युवक की बात सुनते ही घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और युवक को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले जाया गया। थाने में देर रात तक दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

दूल्हे ने मांगा तलाक

पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि यदि युवती पहले से किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी, तो वह इस विवाह को स्वीकार नहीं कर सकता। दूल्हे ने तलाक लेने की बात भी कही है।

रद्द हुआ रिसेप्शन

परिवार ने रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। जिस रात घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, उस रात दूल्हा-दुल्हन और प्रेमी थाने में मौजूद रहे। मामले को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाइश देकर मामला आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़े...

मनेंद्रगढ़ न्यूज : CMO और लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार, 53 हजार की डील में फंसे अफसर!

शादी के बाद रिसेप्शन न देने पर सागर में दंपती का सामाजिक बहिष्कार, कलेक्टर से इंसाफ की मांग

सिंहासन छत्तीसी : किसने दिया अपनी गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख का ट्रैक सूट, बिना पैसे काम नहीं करते मूंछों वाले साहब

अब बारातियों के भोज की थाली में कम हुए पकवान, LPG संकट की वजह से शादी रिसेप्शन का खर्च डेढ़ लाख तक बढ़ा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मनेंद्रगढ़ न्यूज
  • गर्लफ्रेंड
  • शादी रिसेप्शन
  • छत्तीसगढ़ में अनोखा रिसेप्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि