SI भर्ती परीक्षा, रील्स में उड़ाए गए अभ्यर्थियों का मजाक, आयोग ने बताई हकीकत

VINAY VERMA | Aug 06, 2026, 21:05 IST
Share
CGPSC SI भर्ती विवाद
CGPSC SI भर्ती विवाद

छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद वायरल रील्स पर CGPSC और गृह विभाग ने सफाई दी है। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों के नाम वही हैं जो उन्होंने आवेदन में दर्ज किए थे। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को गलत बताया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा-2024 का परिणाम आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई रीलों और शॉर्ट्स ने नया विवाद खड़ा कर दिया। अभ्यर्थियों के नामों को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए। कुछ वीडियो में नामों का मजाक उड़ाया गया, तो कुछ में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए। मामला बढ़ता देख अब गृह विभाग और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को सामने आकर सफाई देनी पड़ी है।

अफवाहों पर सरकार का पलटवार

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे भ्रामक, तथ्यहीन और अफवाह हैं। आयोग ने कहा कि 4 अगस्त 2026 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में जिन अभ्यर्थियों के नाम दिखाई दे रहे हैं, वे वही नाम हैं जिन्हें उम्मीदवारों ने स्वयं ऑनलाइन आवेदन करते समय दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किया था। परिणाम में किसी प्रकार का बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की गई है।

नाम वही, जो अभ्यर्थी ने दिए

आयोग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में दर्ज नाम ही पूरे भर्ती प्रक्रिया का आधार रहे। इन्हीं नामों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा कराई गई। यानी जिन नामों पर सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे हैं, वे किसी अधिकारी या आयोग की ओर से नहीं लिखे गए, बल्कि अभ्यर्थियों ने खुद अपने आवेदन में दर्ज किए थे। बता दें कि फाइनल लिस्ट मे अभ्यर्थियों के नाम की जगह न्यूज शब्द का उल्लेख है। आयोग का दावा है कि न्यूज अभ्यर्थी का वास्तविक नाम है।

एडमिट कार्ड में भी यही नाम

CGPSC ने यह भी साफ किया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में भी यही नाम दर्ज थे। परीक्षा केंद्रों में इन्हीं नामों के आधार पर पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। ऐसे में परिणाम में प्रकाशित नामों को लेकर भ्रम फैलाना या भर्ती प्रक्रिया को संदेह के घेरे में लाना पूरी तरह निराधार है। आयोग ने कहा कि वायरल वीडियो लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

रील्स से उठे सवाल

परिणाम घोषित होने के बाद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर रील्स और शॉर्ट्स तेजी से वायरल हुए। कई वीडियो में नामों का उपहास उड़ाया गया, जबकि कुछ में इसे भर्ती घोटाले से जोड़ने की कोशिश की गई। यही वजह रही कि आयोग को सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

आयोग की सीधी अपील

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अवर सचिव ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। आयोग ने साफ संकेत दिया है कि अफवाहों के बजाय आधिकारिक रिकॉर्ड ही अंतिम और प्रमाणिक माना जाएगा। अब सवाल यह भी है कि वायरल कंटेंट के जरिए भ्रम फैलाने वालों पर आगे कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

FAQ

  1. SI भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट को लेकर विवाद क्यों हुआ?
    रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ रील्स और शॉर्ट्स वायरल हुए, जिनमें अभ्यर्थियों के नामों को लेकर सवाल उठाए गए और भर्ती प्रक्रिया पर संदेह जताया गया।
  2. CGPSC ने अभ्यर्थियों के नामों को लेकर क्या सफाई दी है?
    CGPSC ने कहा कि रिजल्ट में दर्ज नाम वही हैं, जो अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरते समय खुद दर्ज किए थे। आयोग ने नामों में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है।
  3. वायरल वीडियो को लेकर आयोग ने क्या अपील की है?
    आयोग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और भर्ती से जुड़ी सही जानकारी केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट से लें।

यह खबरें भी पढ़े

SI भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए किस दिन से शुरु होने वाली है एग्जाम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने PSC मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, 15 से 18 जून तक परीक्षा, 3095 कैंडिडेट्स होंगे शामिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Cockroach Cafe, युवाओं में बढ़ा क्रेज

CGPSC घोटाला : सीबीआई की दलीलों के बाद पूर्व सचिव जीवन ध्रुव को नहीं मिली राहत

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
  • सोशल मीडिया
  • SI भर्ती परीक्षा
  • cgpsc
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश