अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! स्पेशल एजुकेटर भर्ती की अंतरिम लिस्ट जारी,इस दिन तक करें दावा आपत्ति
Harrison Masih | Oct 27, 2025, 15:46 IST
cg-special-educator-recruitment-2025-interim-list-released the sootr
छत्तीसगढ़ के शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों के लिए अंतरिम सूची जारी कर दी है। अब दावा-आपत्ति का आखिरी मौका है। क्या आपका नाम इस सूची में है? जानिए पूरी डिटेल और प्रक्रिया...
CG Special Educator Recruitment 2025: लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर (Special Educator) के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अंतरिम सूची (Provisional List) जारी कर दी है। इस सूची को संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है।
सूची में शामिल अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति (Objection/Claim) दर्ज करने के लिए 28 अक्टूबर 2025 की तारीख तय की गई है।
संचालनालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्तीकी अंतरिम सूची प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए तैयार की गई है। दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती फिर से शुरू, 28 अक्टूबर से होगी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CG job news: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 29 अक्टूबर को रहें तैयार
संचालनालय द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी। 22 और 23 अक्टूबर को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति प्राप्त की गई, जिनका परीक्षण कर समिति द्वारा निराकरण कर दिया गया है। अब पात्र आवेदकों की संशोधित अंतरिम सूची जारी की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सूची में किसी आवेदक का नाम पात्र के रूप में दर्शाया जाना, चयन की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन सूची विभागीय सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।
सूची में शामिल अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति (Objection/Claim) दर्ज करने के लिए 28 अक्टूबर 2025 की तारीख तय की गई है।
तीन स्तरों के पदों के लिए सूची जारी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती फिर से शुरू, 28 अक्टूबर से होगी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CG job news: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 29 अक्टूबर को रहें तैयार
पूरा चयन प्रक्रिया का क्रम
दावा-आपत्ति ऐसे करें
- अभ्यर्थी 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-सी, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
- दावा के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
- पूर्व में जिन अभ्यर्थियों के आवेदन अमान्य कर दिए गए थे, उनसे दावा-आपत्ति पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, इसलिए अब केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्ति ली जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
संचालनालय की चेतावनी
महत्वपूर्ण लिंक
- वेबसाइट – https://eduportal.cg.nic.in
- दावा-आपत्ति की तारीख – 28 अक्टूबर 2025
- स्थान – लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava