छत्तीसगढ़ में स्टेनोग्राफर और टाइपिंग परीक्षा के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक जारी, फटाफट करें अप्लाई
Harrison Masih | Oct 16, 2025, 14:18 IST
cg-stenography-typing-exam-2025-online-application-last-date the sootr
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शानदार मौका! स्टेनोग्राफर और मुद्रलेखन टाइपिंग कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानिए किन तारीखों तक और किन नियमों के तहत करना है आवेदन।
CG Stenographer and Typing Exam: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य में शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफर) और मुद्रलेखन (टाइपिंग) कंप्यूटर कौशल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
स्टेनोग्राफर और टाइपिंग परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्था से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और जिनकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक हो। इससे कम आयु या योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ व जानकारी सही-सही भरना अनिवार्य है।
परिषद की जानकारी के अनुसार, हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 100 शब्द प्रति मिनट की गति से लिखने में सक्षम होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए 5000, 8000 और 10000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की गति की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को अपनी सभी प्रविष्टियां ध्यान से जांचनी होंगी। एक बार आवेदन जमा करने के बाद उसमें संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों का आवंटन कंप्यूटर सिस्टम की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा, और अभ्यर्थी को उसी केंद्र पर परीक्षा देनी होगी।
हिंदी और अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा के लिए परिषद द्वारा विशेष शीघ्रलेखन पुस्तिका दी जाएगी, जिस पर बोर्ड की पहचान होगी। परीक्षार्थी को उस पुस्तिका में लिखे गए आलेख को कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। टाइप किए गए प्रिंट आउट पर नीचे की ओर और पुस्तिका के अंत में अपने हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। साथ ही, मुद्रित पेपर के दाहिने किनारे पर उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर लिखना जरूरी है।
कौशल परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन भरने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें। यह परीक्षा उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी और निजी क्षेत्रों में स्टेनोग्राफर या टाइपिस्ट के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: 1300 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,युवाओं के लिए सुनहरा मौका
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
कौन कर सकता है आवेदन
किस परीक्षा के लिए क्या योग्यता
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
आवेदन प्रक्रिया में सावधानी जरूरी
फोटो और हस्ताक्षर का नियम
- आवेदन के साथ उम्मीदवार को अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार का स्पष्ट फोटो अपलोड करना होगा।
- साइड पोज फोटो मान्य नहीं होगी।
- नमूना हस्ताक्षर काली स्याही से करने होंगे और इन्हें स्कैन कर आवेदन पत्र में अपलोड करना होगा।
परीक्षा शुल्क
हिंदी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा:
- सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवार: ₹400
- एससी/एसटी उम्मीदवार: ₹200
हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा:
- सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवार: ₹300
- एससी/एसटी उम्मीदवार: ₹150
परीक्षा के दौरान विशेष निर्देश
कौशल परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन भरने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें। यह परीक्षा उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी और निजी क्षेत्रों में स्टेनोग्राफर या टाइपिस्ट के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: 1300 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,युवाओं के लिए सुनहरा मौका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari