CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Apr 14, 2026, 20:38 IST
Share
CG Top News
CG Top News

नमस्ते, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत। 1 मई से मुंबई-रायपुर के बीच चौथी फ्लाइट शुरू। रायपुर में प्लास्टिक बोतल में शराब की सप्लाई शुरू। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 40 बुरी तरह झुलसे

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में बॉयलर फटने से 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

1 मई से मुंबई-रायपुर के बीच चौथी फ्लाइट शुरू, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल

मुंबई-रायपुर इंडिगो फ्लाइट.मुंबई-रायपुर के बीच हवाई सफर और आसान होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस 1 मई से दोनों शहरों के बीच चौथी फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जो दोपहर के समय संचालित होगी। इससे यात्रियों को नई टाइमिंग का विकल्प मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर में प्लास्टिक बोतल में शराब की सप्लाई शुरू; पहली खेप 2400 पेटी प्लास्टिक बोतल पहुंची

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.रायपुर में आबकारी विभाग ने नए नियम के तहत देशी और चीप रेंज की शराब की सप्लाई प्लास्टिक बोतल में शुरू कर दी है। कांच की बोतल वाले शराब का स्टॉक खत्म हो चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर से रायपुर तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क; पाउडर भरकर बेची जा रही दवाइयां, तीन गिरफ्तार

top news of chhattisgarh.रायपुर में औषधि प्रशासन और पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो नकली दवाएं बेच रहे थे। मास्टरमाइंड इंदौर से था, दवाओं में पाउडर का इस्तेमाल किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस का हल्लाबोल; मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले का घेराव, पुलिस से भारी झूमाझटकी, तिल्दा में मचा बवाल!

CG News:कांग्रेस ने तिल्दा में बाइपास सड़क निर्माण, ऑनलाइन सट्टा, और अवैध शराब जैसी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • CG News
  • रायपुर
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • मुंबई-रायपुर इंडिगो फ्लाइट
  • वेदांता पावर प्लांट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा