CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...

Harrison Masih | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, सरकारी भर्ती के नए नियम जारी
CG Top News
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी, CG SSC अधिनियम घोषित। 25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए। नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, ​CG SSC अधिनियम घोषित

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है। यानी अब किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी होगी, यह साफ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर राजपत्र में नए नियम जारी किए हैं।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत, दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर लगी रोक

रायपुर। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से रंगदारी मांगने के इस मामले में शोएब की दोबारा गिरफ्तारी की तैयारी चल रही थी। निचली अदालतों ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए थे। लेकिन अब हाईकोर्ट ने इन आदेशों पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

छत्तीसगढ़ की बैलाडीला पहाड़ियां देश के सबसे समृद्ध लौह अयस्क भंडारों में शामिल हैं। इन पहाड़ियों से निकलने वाला लोहा देश के औद्योगिक विकास और इस्पात उद्योग की बड़ी जरूरत पूरी करता है, लेकिन खनन की इस चमक के पीछे एक दूसरा चेहरा भी है। पहाड़ों से लौह अयस्क निकालने के बाद बचने वाला वेस्ट मटेरियल आसपास के गांवों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिलेगी। ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सरकार 3 लाख रूपए तक देगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए आवेदन भी मंगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बार फिर बड़ी पहल की गई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन को आसान बनाने के लिए 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए एनआरडीए ने करीब 234 करोड़ की अनुमानित लागत वाली परियोजना के तहत नए सिरे से ई-टेंडर जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • Chhattisgarh Government Jobs
  • छत्तीसगढ़ सरकारी भर्ती नियम
  • CG SSC Recruitment Rules
  • Shoaib Dhebar Bail
  • शोएब ढेबर हाईकोर्ट राहत
  • शोएब ढेबर
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • बैलाडीला की खदान