CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Feb 24, 2026, 20:32 IST
CG Top News
नमस्ते, छत्तीसगढ़ में होली पर नहीं बिकेगी शराब। CG Budget 2026: बच्चियों को मिलेंगे डेढ़-लाख रूपए, किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज। तेलंगाना पुलिस ने टॉप लीडर देवजी का सरेंडर किया घोषित। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

छत्तीसगढ़ में होली पर नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने बदला फैसला

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ सरकार ने होली पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी है। आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार राज्यभर की शराब दुकानें होली के दिन बंद रहेंगी, ताकि सामाजिक और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





आखिरकार तेलंगाना पुलिस ने टॉप लीडर देवजी समेत तीन माओवादियों का सरेंडर किया घोषित

CG News.नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। नक्सली संगठन के टॉप लीडर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने अपने साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने पेश किया छत्तीसगढ़ का ₹1.72 लाख करोड़ का बजट

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने 24 फरवरी को बजट 2026-27 पेश किया। बजट का कुल आकार 1 लाख 72 हजार करोड़ रूपए है। इस बजट की थीम ‘SANKALP’ है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और पॉलिसी से परिणाम तक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





CG Budget 2026: बच्चियों को मिलेंगे डेढ़-लाख रूपए, किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, अबूझमाड़-जगरगुंडा बनेंगे एजुकेशन हब

छत्तीसगढ़ बजट में बस्तर और सरगुजा को विशेष प्राथमिकता देते हुए 100 करोड़ रुपए के उद्योग निवेश, 10 करोड़ की बस सेवा, इंद्रावती बैराज के लिए 68 करोड़ का प्रावधान किया गया। 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





सूर्यकांत तिवारी का सहयोगी नारायण साहू गिरफ्तार, कार्रवाई से बचने ढ़ाई साल से चल रहा था फरार

छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला घोटाला प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने लंबे समय से फरार चल रहे नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। नारायण साहू को मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी माना जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ बजट
  • cg budget
  • top news of chhattisgarh
  • शराब बिक्री