CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

नमस्ते, सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत। छत्तीसगढ़ के किसानों पर होली में बरसा पैसा। गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए वर्दीधारी फॉरेस्ट गार्ड की जमकर पिटाई। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Harrison Masih
New Update
CG Top News

सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने दी जमानत, लेकिन माननी होंगी ये शर्तें

Soumya Chaurasia bail. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट ने जमानत पर कुछ शर्तें लगाई हैं, जिसके कारण तत्काल रिहाई संभव नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़ के किसानों पर होली में बरसा पैसा, खाते में पहुंचे 10 हजार करोड़ रुपए

top news of chhattisgarh. छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) के तहत 24.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए हैं। बिलासपुर जिले में 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए की राशि मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फॉरेस्ट गार्ड की जमकर पिटाई, युवकों ने गाना बजाकर नचाया

CG News, सूरजपुर जिले में फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा को गर्लफ्रेंड के साथ कुछ युवकों ने पकड़ लिया। युवकों ने पहले मोबाइल पर गाना बजाकर जबरन डांस करवाया, फिर बेल्ट और डंडे से उसकी पिटाई कर दी फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

चूहे पर भूपेश बनाम अनुज का सियासी संग्राम, गीतों में छिड़ी जंग

राजनीति में फाग गीत के जरिए सीधी टक्कर देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चूहों द्वारा करोड़ों रुपए खाने के मुद्दे पर व्यंग्य किया, तो छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों के हीरो अनुज शर्मा ने फाग गीत से ही पलटवार कर पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

बिना तलाक दूसरी शादी करने पर नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने ठुकराई महिला की याचिका

हाईकोर्ट ने दुर्ग-भिलाई की एक महिला की गुजारा भत्ता याचिका खारिज कर दी है। महिला ने अपने दूसरे पति से धारा 125 सीआरपीसी के तहत 1 लाख प्रतिमाह भत्ता मांगा था। सुनवाई में सामने आया कि महिला ने पहले पति से कानूनी तलाक लिए बिना दूसरी शादी की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

भूपेश बघेल फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट Krishak Unnati Yojana Soumya Chaurasia bail छत्तीसगढ़ Chhattisgarh CG News top news of chhattisgarh
Advertisment