CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

नमस्ते, छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर। रायपुर तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर खाक। 7 नक्सली ढेर, शहीद पुलिस जवान को मिला गार्ड ऑफ ऑनर। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Harrison Masih
New Update
CG Top News

छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 76 लाख का इनाम था घोषित

Bijapur Naxal surrender. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सुकमा और बीजापुर जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुकमा में 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने, जबकि बीजापुर में 30 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

रायपुर तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड भी नहीं कर पा रहे काबू

top news of chhattisgarh. राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कावेरी इंडस्ट्री की तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का एक हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग के कारण उठता काला धुएं का गुब्बार 22 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिया। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर एनकाउंटर: 7 नक्सली ढेर, शहीद पुलिस जवान को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

अबूझमाड़ नक्सल एनकाउंटर. छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हो गए, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। नक्सलियों की फायरिंग में महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक मदावी शहीद हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

ओडिशा का मलकानगिरी होगा कवासी लखमा का नया ठिकाना, कोंटा विधानसभा से लगा हुआ है इलाका

CG News. छत्तीसगढ़ इन दिनों बस्तर सबसे चर्चित इलाका है। इसी इलाके के एक विधायक को छत्तीसगढ़ में नो इंट्री हो गई है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा अब छत्तीसगढ़ छोड़कर ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे। जमानत की शर्तों के अनुसार उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, नक्सलवाद की डेडलाइन पर हाईलेवल मीटिंग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। आज रात रायपुर में हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग होगी, जिसमें नक्सलवाद खत्म करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ गृहमंत्री अमित शाह अबूझमाड़ नक्सल एनकाउंटर Bijapur Naxal surrender उरला इंडस्ट्रियल एरिया CG News top news of chhattisgarh
Advertisment