CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

नमस्ते, दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती, बीजेपी नेता सस्पेंड। तेलंगाना में 130 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4.18 करोड़ था इनाम। छत्तीसगढ़ में रेप पीड़िता के परिवार का सामाजिक बहिष्कार। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Harrison Masih
New Update
CG Top News

दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती, बीजेपी नेता सस्पेंड, भूपेश बघेल भी पहुंचे

दुर्ग जिले के समोदा और झेंझरी क्षेत्र में मक्के की फसल के बीच 5–6 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। भाजपा ने अपने किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकर को सस्पेंड कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तेलंगाना में 130 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4.18 करोड़ का था इनाम!

Telangana Naxal Surrender. तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया है। इनमें कई वरिष्ठ कैडर भी शामिल हैं और इन पर कुल 4.18 करोड़ रूपए का इनाम घोषित था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों का खेल, नियमों में हेरफेर कर बनाया ऐसा फॉर्मूला कि रिटायमेंट के बाद छात्रों के पैसे से चलती रहे मौज

top news of chhattisgarh. छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 2000 करोड़ से ज्यादा के पीएफ-पेंशन घोटाला का खुलासा। कर्मचारियों के वेतन से CPF की कटौती नहीं हुई, फिर भी पेंशन मिलती रही, छात्रों की फीस से हो रहा भुगतान। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डीजीपी अरुणदेव गौतम की 1 साल में दो गुनी हुई संपत्ति, दीपांशु काबरा की 93 लाख तो तिलकराम की 90 लाख रुपए बढ़ी प्रॉपर्टी

छत्तीसगढ़ के आईपीएस संपत्ति के मामले में बहुत रईस हैं। DGP अरुणदेव गौतम की संपत्ति पिछले एक साल के मुकाबले में करीब दो गुनी हो गई है। आईपीएस दिपांशु विजय काबरा की संपत्ति में भी 93 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


छत्तीसगढ़ में रेप पीड़िता के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, पंचायत ने कहा- बकरा-भात भी खिलाना होगा

CG News. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रेप पीड़िता के परिवार को पंचायत ने 12 साल के लिए समाज से बहिष्कृत कर दिया है। पीड़िता 7 महीने की गर्भवती है और उसने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अफीम की खेती पेंशन घोटाला Telangana Naxal Surrender बलरामपुर DGP अरुणदेव गौतम सामाजिक बहिष्कार छत्तीसगढ़ Chhattisgarh CG News top news of chhattisgarh
Advertisment