CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।

Umeshwari Baghel | Oct 10, 2026, 20:35 IST
Share
CG top news
CG top news

CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेनें और मेट्रो तक बंद करा दीं, निष्पक्ष चुनाव और वोटर लिस्ट में धांधली पर बवाल: रायपुर की सड़कों पर उतरे अमित जोगी, CEC के इस्तीफे पर अड़े,छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी।

CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेनें और मेट्रो तक बंद करा दीं

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदर्शन से इतनी डर गई है कि ट्रेनें और मेट्रो बंद कर रही है। उधर रायपुर में भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निष्पक्ष चुनाव और वोटर लिस्ट में धांधली पर बवाल: रायपुर की सड़कों पर उतरे अमित जोगी, CEC के इस्तीफे पर अड़े

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर ज्ञानू-जानू की बारात निकाली। बैंड-बाजे के साथ निकली इस बारात में शादी की रस्में भी निभाई गईं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए राज्य सरकार ने खरीदी दर बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत

छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। केंद्र सरकार सिंधी समाज की प्रमुख संत माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को रायपुर में इस खास सिक्के का विमोचन करेंगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में चार लोगों की सनसनीखेज हत्या: डोंगरगढ़ में मां-बेटे का कत्ल, रायपुर में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़ में दोहरे हत्याकांड की दो घटनाओं से दहशत का माहौल है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबीरा में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़

छत्तीसगढ़ के चर्चित 3,400 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में नया मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से जुड़े करीब 52 करोड़ रुपए उन तक पहुंचाए गए थे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पान खा रहे थे कारोबारी, पलक झपकते ही स्कूटी की डिग्गी से 10 लाख रुपए पार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक कपड़ा कारोबारी को पान खाना महंगा पड़ गया। कारोबारी सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पान खाने गया था। इसी बीच बदमाश स्कूटी में रखे 10 लाख रुपए लेकर भाग निकले। घटना कटोरा तालाब इलाके की है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

MBBS के बाद UPSC में 20वीं रैंक, होम कैडर छोड़ छत्तीसगढ़ चुना, जानिए आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह की प्रेरक कहानी

24 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना जिले के अहमदगढ़ में जन्मे डॉ कमलप्रीत सिंह की शुरुआती कहानी किसी आम मध्यमवर्गीय परिवार की तरह है। माता-पिता दोनों शिक्षक थे। पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने। बेटे कमलप्रीत सिंह ने भी पिता की इच्छा को अपना लक्ष्य बनाया और MBBS की पढ़ाई पूरी की।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, जल, जंगल, ज़मीन की लड़ाई शुरू

रायपुर : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जल जंगल ज़मीन की लड़ाई शुरू कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी के बस्तर जाने और बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों से मुलाकात करने की संभावना है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

IGKV Admission 2026: बीएससी एग्रीकल्चर की खाली सीटों पर काउंसिलिंग शुरू, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

कृषि की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को खाली सीटों पर प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • CG Top News Today
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • अमित जोगी
  • Bhupesh Baghel
  • छत्तीसगढ़ गन्ना खरीदी मूल्य
  • Amit Jogi Raipur Protest
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • रायपुर में 10 लाख रुपए की चोरी
  • छत्तीसगढ़ 200 रुपए का स्मारक सिक्का
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी
लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच

By Sanjay Dhiman

लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़
जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक संभालने की तैयारी, पुलिस बनाएगी दो महीने का प्लान

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक संभालने की तैयारी, पुलिस बनाएगी दो महीने का प्लान
आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल

By Sanjay Dhiman

आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल
छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत
मप्र आयुष काउंसलिंग: स्टेट कोटा की थर्ड राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 14 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

By Manya Jain

मप्र आयुष काउंसलिंग: स्टेट कोटा की थर्ड राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 14 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू