CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास के बाहर मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। एक शख्स ने मुख्यमंत्री आवास के गेट के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
Raipur. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। अकाउंट का इस्तेमाल कर उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। ठग मैसेज में ₹32,000 की तत्काल जरूरत बताकर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए QR कोड भी भेज रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
लिव-इन में रहना है तो कराओ रजिस्ट्रेशन! पैतृक संपत्ति में भी बराबरी चाहती हैं महिलाएं
Raipur. छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर महिलाओं ने अपने अधिकारों, विवाह और तलाक की प्रक्रिया, संपत्ति में हिस्सेदारी और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कानूनी प्रावधानों में बदलाव की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि कानून ऐसा होना चाहिए, जिससे महिला और पुरुष को समान अधिकार मिलें और किसी भी परिस्थिति में महिलाओं तथा बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित न होना पड़े। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक साथ 162 कर्मचारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 13 अक्टूबर को तीन अलग-अलग आदेश जारी कर सचिवालय सेवा के सहायक अनुभाग अधिकारियों, वरिष्ठ सचिवालय सहायकों और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों की नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह, वित्त, वन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और दूसरे विभाग शामिल हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
भर्ती की उम्र पर बड़ा फैसला, 7 समूहों के भर्ती नियम बदले, कहीं 18 तो कहीं 21 साल में मिलेगा आवेदन का मौका, GAD का आदेश लागू
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उम्र को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा तय कर दी है। अब सात समूहों में बंटी भर्तियों के लिए उम्र का नियम एक जैसा होगा। कुछ पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीएम हाउस के नाम पर सर्किट हाउस में रुकता था सूर्यकांत, सौम्या करती थी हिसाब को ओके, कोल लेवी में दो रुपए रानू साहू का हिस्सा
छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का कोयला घोटाला इस तरह किया गया जो हैरान करता है। ईओडब्ल्यू के साढ़े 9 हजार पन्नों के पूरक अभियोग पत्र में कोयला घोटाले की पूरी दास्तान लिखी हुई है। टॉप टू बॉटम किस तरह से एक सिंडीकेट ने कोयला लेवी में अवैध वसूली कर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ के इस अभयारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी की तैयारी, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
सारंगढ़-बिलाईगढ़।छत्तीसगढ़ के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य में अब 50 काले हिरण लाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार की इस पहल से अभयारण्य में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर तीखा निशाना साधा। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की मानसिकता, कांग्रेस के शासनकाल और ईवीएम व वोट चोरी के आरोपों को लेकर सवाल उठाए।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। कस्टम मिलिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पांच दिन की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार, 13 अक्टूबर को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। पूछताछ खत्म होने के बाद अब उन्हें जेल जाना होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जमीन सीमांकन के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन सीमांकन को लेकर सियासत गरमा गई है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन सीमांकन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तीन लेयर की बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।