सीएम हाउस के नाम पर सर्किट हाउस में रुकता था सूर्यकांत, सौम्या करती थी हिसाब को ओके, कोल लेवी में दो रुपए रानू साहू का हिस्सा

Arun Tiwari | Oct 13, 2026, 14:05 IST
Share
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का कोयला घोटाला इस तरह किया गया जो हैरान करता है। ईओडब्ल्यू के साढ़े 9 हजार पन्नों के पूरक अभियोग पत्र में कोयला घोटाले की पूरी दास्तान लिखी हुई है। टॉप टू बॉटम किस तरह से एक सिंडीकेट ने कोयला लेवी में अवैध वसूली कर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली।

इस घोटाले का किंगपिन सूर्यकांत तिवारी की सरकार में इतनी दखल थी कि जब वो वसूली करने जिलों में जाता था तो सरकारी सर्किट हाउस में रुकता था।

अवैध लेवी का सारा लेन देन उसकी ही लाल डायरी में में होता था। यह लाल डायरी तत्कालीन सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया के पास पहुंचती थी। सौम्या उसे ओके करती थी। कोरबा की तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू कोयले लेवी में 25 रुपए की अवैध वसूली के साथ अतिरिक्त 2 रुपए अपने हिस्से के जोड़ती थी। समीर विश्नोई के अवैध वसूली के बाद ही ई परमिट जारी करने के निर्देश थे।

कोयला घोटाले का सिंडीकेट

ईओडब्ल्यू के अभियोग पत्र के अनुसार कोयला घोटाले की शुरुवात भूपेश बघेल सरकार बनने के तत्काल बाद 2019 में ही शुरु हो गई थी। इसमें कारोबारियों से लेकर सरकार के मुख्य अफसर और तत्कालीन विधायक तक शामिल थे। इसमें कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, तत्कालीन सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया, तत्कालीन आईएएस समीर विश्नोई,जेपी मौर्य, तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू, तत्कालीन विधायक जैसे अहम किरदार शामिल थे।

तय किया गया कि कोयला लेवी में 25 रुपए अतिरिक्त वसूले जाएंगे। जो यह पैसे देगा उसी का ई परमिट जारी किया जाएगा। और इस तरह बुनी गई 500 करोड़ कमाने की पटकथा और शुरु हुई वसूली। इसमें और भी कई किरदार शामिल हैं जो हम आपको सिलसिलेवार बताएंगे। इसमें हम आपको करोबारी और प्रमुख अफसरों की काली करतूत बता रहे हैं।

कोल घोटाला: कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख की व्यवस्था, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा | Coal Scam: Rs 25 Lakh Arranged for Kumar Vishwas's Program, Revealed from Devendra Yadav-Suryakant Tiwari's Chat
कोल घोटाले की रकम से कराया गया कुमार विश्वास का कार्यक्रम, देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
07 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
<b>Raipur.</b>छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रूपए के कथित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छठा पूरक चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में कुमार विश्वास के कार्यक्रम का भी जिक्र है। 9 हजार से ज्यादा पन्नों के इस चालान में कई दस्तावेज, डायरी की एंट्री, बातचीत और अन्य जांच सामग्री शामिल है।

सूर्यकांत तिवारी

सूर्यकांत तिवारी इस घोटाले का मुख्य किरदार है। सूर्यकांत कोयला लेवी की वसूली, रकम का संग्रह, हिसाब, परिवहन और उपयोग की पूरी व्यवस्था का संचालन करता था। उसके यहां से आयकर विभाग की तलाशी के दौरान जब्त हस्तलिखित डायरी में कोयला लेवी की वसूली की योजना से संबंधित विवरण मिले। उसने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक संपर्कों का उपयोग कर कोयला परिवहन की अनुमति संबंधी प्रक्रिया में बदलाव कराया और उसका आदेश जारी करवाया।

इसके साथ ही तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री कार्यालय से समन्वय कर मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिलवाने में भूमिका निभाई। कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों की बैठकें आयोजित कराई और जिला स्तर पर वसूली के लिए उसके विश्वस्त व्यक्तियों को नियुक्त किया गया। संबंधित जिलों के दौरों के दौरान सूर्यकांत तिवारी एवं उसके सहयोगियों के ठहरने की व्यवस्था भी विभिन्न शासकीय और निजी अतिथि गृहों में मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम से कराई जाती थी।

जिला स्तर पर नियुक्त व्यक्तियों द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टरों से 25 रुपये प्रति टन की दर से रकम मांगी जाती थी और रकम मिलने के बाद संबंधित डीओ के अनुमोदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती थी। रकम नहीं देने पर अनुमति रोकने, गाड़ियां रोकने और कारोबार में रुकावट पैदा की जाती थी। जिलों से इकट्ठी की गई रकम रायपुर स्थित महाराजा अपार्टमेंट, अनुपम नगर कार्यालय और अन्य निर्धारित स्थानों पर लाई जाती थी। रकम प्राप्त करने, उसका हिसाब रखने तथा आगे वितरण करने वालों के लिए अलग-अलग कोडवर्ड निर्धारित थे।

प्राप्त रकम की गिनती की जाती थी और उसकी आवक, खर्च तथा शेष राशि का हिसाब रजनीकांत तिवारी और सहयोगियों द्वारा डायरियों हाथों से लिख जाता था। किसको कितना पैसा देना है यह सूर्यकांत तिवारी तय करता था। वसूली से मिली रकम का उपयोग राजनीतिक और प्रशासनिक व्यक्तियों को भुगतान करने, चुनाव संबंधी खर्च, संपत्ति खरीदी,कोल वाशरी निर्माण और अन्य निवेश में किया जाता था।

IAS पति-पत्नी और भाई पर कोयला लेवी से 1 करोड़ की कमाई और निवेश का आरोप, EOW की चार्जशीट | IAS Couple and Brother Accused of Earning 1 Crore from Coal Levy and Investing, EOW Chargesheet
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट
06 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में EOW के पूरक चालान ने एक ही परिवार से जुड़े तीन चेहरों की भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, निलंबित IAS रानू साहू, उनके पति IAS जयप्रकाश मौर्य और रानू साहू के भाई पीयूष कुमार साहू से जुड़े मामले में लेवी वसूली, नकद लेन-देन और संपत्तियों में निवेश की अलग-अलग कड़ियां सामने आई हैं।

सौम्या चौरसिया

सौम्या चौरसिया मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं। वे अवैध धन संग्रहण से संबंधित अघोषित कार्य विभाजन में खनिज विभाग से संबंधित कार्यों का समन्वय करती थीं। कोयला परिवहन की अनुमति संबंधी आदेश में परिवर्तन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए जाने के तथ्य मिले। सूर्यकांत तिवारी द्वारा संचालित वसूली की व्यवस्था में उन्हें रकम प्राप्त होती थी और वसूली से प्राप्त रकम के हिसाब एवं उपयोग की जानकारी भी उन्हें दी जाती थी।

कोयला लेवी के मासिक आय-व्यय की डायरियां सूर्यकांत तिवारी द्वारा सौम्या चौरसिया एवं अन्य राजनीतिक व्यक्ति को दिखाई जाती थी। रकम के खर्च और वितरण के संबंध में भी सूर्यकांत तिवारी उनसे निर्देश प्राप्त करता था। सूर्यकांत तिवारी द्वारा सौम्या चौरसिया के हिस्से की नकद रकम मनीष उपाध्याय और जयचंद कोशले के माध्यम से पहुंचाई जाती थी। जप्त डायरियों में MU और JAI नाम से दर्ज प्रविष्टियों का संबंध मनीष उपाध्याय और जयचंद कोशले से पाया गया।

इन व्यक्तियों के माध्यम से सौम्या चौरसिया तक रकम पहुंचाने का विवरण संबंधित बयानों में भी मिला। उनके परिवार के अन्य सदस्यों तक देश के विभिन्न स्थानों पर सूर्यकांत तिवारी के लिए काम करने वाले व्यक्तियों द्वारा अवैध रकम पहुंचाए जाने के तथ्य मिले। अवैध रकम से उनकी माता शांति देवी चौरसिया और भाई अनुराग चौरसिया के नाम पर संपत्तियां खरीदी जाने और उन संपत्तियों से संबंधित भुगतान एवं प्रबंधन के दस्तावेज भी प्राप्त हुए।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया नाम | Chhattisgarh Coal Scam: EOW Notice to Devendra Yadav, Name Appeared in Secret Diary
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
02 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
कोल लेवी घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस मिला है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। समय सुबह 10.30 बजे और जगह रायपुर विशेष अदालत है। मामला करीब 540 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली का है। यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जांच पूरी कर एजेंसी आरोप पत्र पेश करेगी।

रानू साहू

रानू साहू संबंधित अवधि में कोरबा एवं रायगढ़ जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थीं। विवेचना में सूर्यकांत तिवारी द्वारा संचालित कोयला लेवी की व्यवस्था में उनकी सहभागिता और उन्हें अवैध रकम प्राप्त होने के तथ्य सामने आए। कोरबा जिले में 25 रूपये प्रति टन के अतिरिक्त 2 रूपये प्रति टन के अतिरिक्त लेवी के माध्यम से भी इनके द्वारा लाभ प्राप्त किया गया। आगे की विवेचना में इस रकम के निवेश तथा उनके परिवारजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने से संबंधित दस्तावेज मिले। संपत्ति खरीदी, नकद भुगतान, बैंकिंग लेन-देन एवं ऋण के रूप में रकम के निवेश में रानू का भाई पीयूश भी शामिल था। डायरी में आरएस नाम से रकम के लेन देन की इंट्री थी।

समीर विश्नोई

समीर विश्नोई तत्कालीन खनिज के संचालक थे। 15 जुलाई 2020 को उनके द्वारा जारी आदेश से कोयले का ऑनलाइन ई-परमिट जारी होने से पहले संबंधित जिला खनिज अधिकारी द्वारा डीओ का परीक्षण और अनुमोदन आवश्यक कर दिया गया। ई-परमिट ऑनलाइन जारी होने की व्यवस्था बनी रही लेकिन उसके पहले जिला स्तर की स्वीकृति अनिवार्य होने से परिवहनकर्ताओं को अपने डीओ जिला खनिज कार्यालय में प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त करना पड़ता था।

इसी प्रक्रिया के दौरान सूर्यकांत तिवारी पक्ष से जुड़े व्यक्तियों द्वारा 25 रुपये प्रति टन की रकम मांगी जाती थी और भुगतान होने के बाद अनुमोदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती थी। परिवहनकर्ताओं के रकम नहीं देने पर डीओ रोकने और कोयला परिवहन में रुकावट पैदा की जाती थी। समीर विश्नोई द्वारा ऊपर से प्राप्त दबाव एवं निर्देश के अनुसार शासन स्तर का अनुमोदन प्राप्त किए बिना यह आदेश जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा- 52 करोड़ रुपए पहुंचे | Chhattisgarh Liquor Scam: Congress Leader Ramgopal Agarwal's Troubles Increase, ED Claims Rs 52 Crore Reached
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़
10 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के चर्चित 3,400 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में नया मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से जुड़े करीब 52 करोड़ रुपए उन तक पहुंचाए गए थे।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • कोयला घोटाला
  • सूर्यकांत तिवारी
  • सौम्या चौरसिया
  • रानू साहू
  • cg coal scam
  • कोल लेवी घोटाला
राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की खेप बरामद, 650 कारतूस के साथ पंजाब के 2 युवक पकड़े गए

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की खेप बरामद, 650 कारतूस के साथ पंजाब के 2 युवक पकड़े गए
बार अध्यक्ष के व्हाट्सऐप बैन मामले से मेटा ने झाड़ा पल्ला, कहा- अधिवक्ता और व्हाट्सएप के बीच का मामला

By Neel Tiwari

बार अध्यक्ष के व्हाट्सऐप बैन मामले से मेटा ने झाड़ा पल्ला, कहा- अधिवक्ता और व्हाट्सएप के बीच का मामला
400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां

By Ratan Kumar Mishra

400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

By Harrison Masih

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात

By Sanjay Gupta

OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात
अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर

By Ashish Bhardwaj

अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर
जयपुर में PWD इंजीनियर की मौत, पूर्व सांसद रतन सिंह का आरोप, बेटे को जहर देकर मारा; बहू-पोते समेत 5 पर FIR

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में PWD इंजीनियर की मौत, पूर्व सांसद रतन सिंह का आरोप, बेटे को जहर देकर मारा; बहू-पोते समेत 5 पर FIR