CG Top News : NIT रायपुर को मिला नया कुलसचिव, महादेव सट्टा एप पर 94 हजार करोड़ की सट्टेबाजी का दावा समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 19, 2026, 20:43 IST
Share
CG top news
CG top news

IIT भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर आए अशोक गुप्ता, NIT रायपुर के कुलसचिव बने, 20 साल का प्रशासनिक अनुभव, पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से अब भी चल रहा महादेव एप, 10 साल में 94 हजार करोड़ रूपए की अवैध सट्टेबाजी, छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा हाई, राष्ट्रपति, भागवत, शाह और स्मृति ईरानी के दौरों से सियासी हलचल।

IIT भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर आए अशोक गुप्ता, NIT रायपुर के कुलसचिव बने, 20 साल का प्रशासनिक अनुभव

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में कुलसचिव की जिम्मेदारी अशोक कुमार गुप्ता ने संभाल ली है। उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 से पदभार ग्रहण किया। गुप्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर NIT रायपुर आए हैं। शैक्षणिक संस्थानों में 20 साल से ज्यादा का प्रशासनिक अनुभव रखने वाले गुप्ता अब संस्थान के कुलसचिव कार्यालय का नेतृत्व करेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से अब भी चल रहा महादेव एप, 10 साल में 94 हजार करोड़ रूपए की अवैध सट्टेबाजी

Raipur. ऑनलाइन सट्टेबाजी के चर्चित महादेव एप का नेटवर्क जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बावजूद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में दावा किया है कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उससे जुड़ी वेबसाइटों के माध्यम से पिछले करीब 10 वर्षों में 94000 करोड़ रूपए की अवैध सट्टेबाजी की गई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा हाई, राष्ट्रपति, भागवत, शाह और स्मृति ईरानी के दौरों से सियासी हलचल

Raipur. छत्तीसगढ़ में अगले 10 दिनों के भीतर होने वाले चार प्रमुख वीआईपी दौरों से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रस्तावित दौरों से राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी गई। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को गुमराह करने की आशंका सामने आई है। मामले की जांच में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के हमीरपुर निवासी अर्जुन कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रपति की चर्चा दिल्ली तक, राष्ट्रपति भवन पहुंचा मामला, जानिए अनोखी घटना

छत्तीसगढ़ के एक ग्रामीण का नाम राष्ट्रपति होने का मामला अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का नाम किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत पहचान के रूप में दर्ज होने के इस अनोखे मामले ने एक नई बहस छेड़ दी है। अब इस मामले में संवैधानिक पदों से जुड़े शब्दों के व्यक्तिगत नाम के रूप में इस्तेमाल को लेकर कानूनी प्रावधान बनाने की मांग उठी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा के ओमपुर में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल ने एक पास्टर पर हिंदू परिवारों को आर्थिक मदद और बीमारी से राहत का भरोसा दिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना सभा में करीब 15 परिवारों के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। अब शिकायत की जांच की जा रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में दशहरे की भव्य तैयारी: WRS मैदान में जलेगा 101 फीट का रावण, 12 घंटे तक धीमी चलेंगी ट्रेनें

Raipur . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शहर के अलग-अलग मैदानों में रावण दहन के साथ रामलीला, भजन और आतिशबाजी के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण WRS मैदान में तैयार किया जा रहा 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की खबरें झूठी, प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय ने किया खंडन

भिलाई इस्पात संयंत्र निजीकरण की खबरों को प्रबंधन ने झूठा और भ्रामक बताया है। रविवार (18 अक्टूबर) को जारी बयान में यह बात कही गई। अडानी समूह के संभावित दौरे की चर्चा से सियासत गरम थी। मंत्रालय खंडन भी कर चुका है। भूपेश बघेल अडानी के संभावित दौरे पर सवाल उठा चुके हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर, तय समय से 10 दिन पहले खुलेगी प्रसिद्ध कोटमसर गुफा

जगदलपुर। बस्तर दशहरा देखने पहुंच रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की प्रसिद्ध कोटमसर गुफा इस बार 1 नवंबर के बजाय 20 अक्टूबर से खुलने जा रही है। मौसम साफ होने और गुफा के भीतर पानी नहीं भरने के कारण वन विभाग ने इसे समय से पहले खोलने का फैसला लिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

राजनांदगांव गौ-हत्या मामले में एजाज अहमद समेत 14 गिरफ्तार, जशपुर में 50 किलो गौमांस बरामद

राजनांदगांव गौ-हत्या मामला में रविवार को एजाज अहमद गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने उसे नागपुर से पकड़ा है। कोतवाली थाना राजनांदगांव क्षेत्र के इस मामले में अब तक 14 आरोपी पकड़े गए हैं। गौ-मांस खरीदने वाली महिलाएं गिरफ्तार हुईं। इधर जशपुर में 50 किलो गौमांस बरामद हुआ और पांच आरोपी पकड़े गए। छत्तीसगढ़ में गौ-हत्या के दो मामले अब सुर्खियों में हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर की ताजा खबर
  • एनआईटी रायपुर कुलसचिव
  • महादेव सट्टा एप
  • छत्तीसगढ़ वीआईपी दौरे
  • आईएएस फर्जी फेसबुक आईडी
  • hhattisgarh News
  • Mahadev Betting App
  • NIT Raipur
  • Chhattisgarh Breaking News
Rajasthan Top News: कोटा रेलवे स्टेशन से तीन शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कोटा रेलवे स्टेशन से तीन शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
IIT भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर आए अशोक गुप्ता, NIT रायपुर के कुलसचिव बने, 20 साल का प्रशासनिक अनुभव

By VINAY VERMA

IIT भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर आए अशोक गुप्ता, NIT रायपुर के कुलसचिव बने, 20 साल का प्रशासनिक अनुभव
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की अब इंदौर में निकली जमीनें, संपत्तियां 64 करोड़ के पार

By Sanjay Gupta

पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की अब इंदौर में निकली जमीनें, संपत्तियां 64 करोड़ के पार
Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई

By Mukesh Sharma

Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई
युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के

By Atul Dwivedi

युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के
कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी

By Umeshwari Baghel

कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी
आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा

By Amresh Kushwaha

आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा