CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR

Umeshwari Baghel | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ठिकाने से 3.84 किलो सोना और 24 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। SBI के 93 लाख रुपए गबन मामले में छह साल बाद पूर्व मैनेजर गिरफ्तार हुआ। जंगल को नुकसान पहुंचाने पर NMDC के GM के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। महादेव ऐप केस में वकील को 10 दिसंबर तक जेल भेजा गया। रायपुर मोबाइल चोरी मामले में चोरों का खुलासा हुआ।

नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इंद्रावती नदी के आसपास घने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया माओवादियों का आर्थिक खजाना बरामद हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान जवानों को एक स्टील का डिब्बा मिला। इसे खोलने पर सोने के 33 बिस्किट और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए नकद मिले। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना

रायपुर। किसी अपराध को अपनी आंखों से देखने के बावजूद कई लोग अदालत में गवाही देने से पीछे हट जाते हैं। इसकी बड़ी वजह अपराधियों का डर और परिवार की सुरक्षा की चिंता होती है। कई बार गवाहों पर बयान बदलने का दबाव भी बनाया जाता है। अब छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

बैंक की जिम्मेदारी संभालते हुए खातों की सुरक्षा करने वाले एक मैनेजर पर ही बैंक की रकम हड़पने का आरोप लगा है। भारतीय स्टेट बैंक की बाल्को शाखा में तत्कालीन मुख्य प्रबंधक रहे सुनील कुमार झा को करीब 93 लाख 60 हजार रुपए के गबन के मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। छह साल पुराने इस मामले में आरोपी को झारखंड के दुमका स्थित उसके घर से पकड़ा गया।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़

छत्तीसगढ़ में जंगलों को नुकसान पहुंचाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। खनन के दौरान पहाड़ों से निकला मलबा अब आसपास के जंगलों तक फैल गया है। इसकी चपेट में छोटे पौधों से लेकर बड़े-बड़े पेड़ तक आ गए हैं। वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब NMDC के महाप्रबंधक (GM) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को आज शनिवार को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उसे 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद अतिरिक्त कस्टोडियल रिमांड की मांग नहीं की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज

रायपुर। एप्पल स्टोर में चोरी करने आए तीन चोरों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी बाइक की झुकी हुई हेडलाइट ही एक दिन उन्हें पुलिस तक पहुंचा देगी। रायपुर में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरमियानी रात हुई इस चोरी में चोरों ने महज 8 मिनट में दुकान से महंगे मोबाइल और एप्पल के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद समेट लिए। जाते-जाते सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की पात्रता की अब बारीकी से पड़ताल होगी। सरकार यह पता लगाने की तैयारी में है कि जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा वास्तव में किसे मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट से पहले वित्त विभाग ने सभी विभागों से योजनाओं और उनके हितग्राहियों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की कुर्सी लंबे समय से खाली है। इसका असर आयोग के कामकाज पर भी पड़ रहा है। खासकर भर्ती और इंटरव्यू की प्रक्रिया में देरी हो रही है। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई है। साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी भी दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • CG Top News
  • Naxalites gold recovery
  • नक्सलियों का करोड़ों का सोना बरामद
  • SBI manager arrested for embezzlement
  • एसबीआई गबन मैनेजर गिरफ्तार
  • NMDC GM FIR forest cutting
  • रायपुर एप्पल स्टोर चोरी
  • महादेव ऐप केस न्यायिक हिरासत
  • CGPSC chairman appointment