CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 04, 2026, 20:16 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता, छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी।

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द पार्टी की राज्य इकाई बनाई जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और भाजपा नेता धीरज सिंह के बीच चल रहा विवाद रविवार को थाने तक पहुंच गया। दोनों का आमना-सामना अंबिकापुर के घड़ी चौक इलाके में हुआ। यहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। मामला गाली-गलौज तक पहुंचने की बात सामने आई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के अलग-अलग विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद अब विभाग अपने स्तर पर भरने की बजाय कर्मचारी चयन मंडल के जरिए भरेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दस टका ब्याज पर पैसा चाहिए तो बीजेपी नेत्री के पास आइए और नेताजी की कांव कांव, भाजपाई एमएलए का कांग्रेस प्रेम

यदि आपको पैसे की जरुरत है और कर्ज चाहिए तो आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा लेकिन ब्याज पूरा दस टका लगेगा। इतना भारी भरकम ब्याज पर पैसा देती हैं एक महिला नेत्री। कर्ज देने के साथ यह उसको वसूलना भी जानती हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई

बिलासपुर में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। सरकारी स्कूल में शिक्षक एक व्यक्ति ने अपनी महिला आरक्षक पत्नी और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिक्षक का कहना है कि पत्नी उससे तलाक चाहती है। तलाक देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की 17 साल की हेमबती नाग अब ब्राजील में भारत के लिए जूडो खेलेंगी। बड़ेकनेरा गांव की रहने वाली हेमबती का चयन वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए हुआ है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार

साइबर फ्रॉड की जांच के कारण बैंक खाता फ्रीज होने से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। अब हर मामले में खाता खुलवाने के लिए लंबे समय तक थाना और साइबर सेल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • चिराग पासवान
  • आकांक्षा टोप्पो विवाद
  • धीरज सिंह भाजपा नेता
  • छत्तीसगढ़ सरकारी भर्ती
  • छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
  • हेमबती नाग जूडो
  • वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स
  • साइबर फ्रॉड बैंक खाता फ्रीज
  • 1. छत्तीसगढ़ ताजा खबर