दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई

Umeshwari Baghel | Oct 04, 2026, 12:27 IST
Share
तलाक के इनकार पर महिला आरक्षक का हंगामा<br>
तलाक के इनकार पर महिला आरक्षक का हंगामा

बिलासपुर में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। सरकारी स्कूल में शिक्षक एक व्यक्ति ने अपनी महिला आरक्षक पत्नी और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिक्षक का कहना है कि पत्नी उससे तलाक चाहती है। तलाक देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया।

दूसरी ओर महिला आरक्षक भी पहले अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी है। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जांजगीर-चांपा जिले के डभरा क्षेत्र निवासी किसन कुमार दिव्य सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

उनकी पत्नी शकुंतला बंजारे पुलिस विभाग में आरक्षक हैं। शिक्षक फिलहाल महगई इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे बिलासपुर में रहते हैं।पुलिस को दी शिकायत में किसन ने बताया कि वह 26 सितंबर को अपने परिवार से मिलने पहुंचे थे। उस समय उनकी सास रोहणी बाई भी घर में मौजूद थीं। शिक्षक का आरोप है कि 27 सितंबर की देर रात पत्नी ने उनसे तलाक की मांग की।

दूसरी शादी की बात से बढ़ा विवाद

किसन के मुताबिक पत्नी ने कहा कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती। उसने दूसरी शादी करने की बात भी कही। इसके लिए पत्नी ने तलाक देने को कहा। शिक्षक ने तलाक के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।


शिक्षक ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने के बाद पत्नी और सास ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों ने लात और मुक्कों से मारपीट की। शिक्षक का दावा है कि इस घटना में उन्हें चोट भी आई है।

झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

शिक्षक ने अपनी शिकायत में पत्नी पर गंभीर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी ने पुलिस विभाग में नौकरी का हवाला दिया। शिक्षक के मुताबिक उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर फेंकने जैसी बात कही। घटना के बाद शिक्षक सिरगिट्टी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और सास के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी पहले ही करा चुकी है शिकायत

इस विवाद में महिला आरक्षक का पक्ष भी सामने आया है। शिक्षक की शिकायत से करीब चार दिन पहले पत्नी ने भी पुलिस से शिकायत की थी। उसने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।

महिला आरक्षक का आरोप है कि पति उसके चरित्र को लेकर शक करता है। इसी बात को लेकर विवाद होता था। उसने पुलिस से कहा था कि पति ने उसके साथ मारपीट की है। उसकी शिकायत पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दोनों की शिकायतों की जांच कर रही पुलिस

अब इस मामले में पति और पत्नी दोनों की तरफ से शिकायत दर्ज हो चुकी है। एक ओर शिक्षक ने पत्नी और सास पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर महिला आरक्षक ने पति पर शक करने और मारपीट करने की शिकायत की है।


पुलिस दोनों शिकायतों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के समय मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और किस पक्ष के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

FAQ

1. बिलासपुर महिला कांस्टेबल ने पति से तलाक क्यों मांगा?
शिक्षक पति की शिकायत के मुताबिक महिला कांस्टेबल ने दूसरी शादी करने की बात कहते हुए तलाक मांगा था।

2. बिलासपुर में महिला कांस्टेबल और शिक्षक पति का विवाद क्या है?
दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।

3. क्या महिला कांस्टेबल और उसकी मां पर केस दर्ज हुआ है?
शिक्षक की शिकायत पर पत्नी और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Tags:
  • बिलासपुर महिला कांस्टेबल विवाद
  • महिला कांस्टेबल ने मांगा तलाक
  • शिक्षक ने पत्नी पर लगाया आरोप
  • बिलासपुर पति पत्नी विवाद
  • दूसरी शादी के लिए तलाक
एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन

By Aman Vaishnav

एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन
बिलासपुर में हैवानियत : पति ने रॉड से पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

बिलासपुर में हैवानियत : पति ने रॉड से पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी फरार
अशोक गहलोत बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने की गुंडागर्दी, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब

By Jageshwar prasad

अशोक गहलोत बोले- निकाय चुनाव में भाजपा ने की गुंडागर्दी, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब
साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार

By Umeshwari Baghel

साइबर फ्रॉड में फ्रीज बैंक खातों पर बड़ी राहत: 90 दिनों में हट सकती है रोक, बैंकों को प्रक्रिया शुरू करने का मिला अधिकार
अकेली न आएं बागेश्वर धाम, सेवादारों का भी कोई भरोसा नहीं: धीरेंद्र शास्त्री की महिलाओं से अपील

By Amresh Kushwaha

अकेली न आएं बागेश्वर धाम, सेवादारों का भी कोई भरोसा नहीं: धीरेंद्र शास्त्री की महिलाओं से अपील
कोटा में बहादुरी को नमन: पायलट स्मित मच्छार के लिए हनुमान चालीसा पाठ, पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना

By Jageshwar prasad

कोटा में बहादुरी को नमन: पायलट स्मित मच्छार के लिए हनुमान चालीसा पाठ, पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदलेगा सिस्टम : पटवारी से प्यून तक अब परीक्षा से चयन की तैयारी