बिलासपुर में हैवानियत : पति ने रॉड से पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी फरार

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
गर्भवती पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला<br>
गर्भवती पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला

बिलासपुर में एक गर्भवती महिला पर उसके पति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद अस्पताल में जांच के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत की पुष्टि हुई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मामला बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी करीब तीन साल पहले बोड़सरा निवासी आशीष कौशिक से हुई थी। शुक्रवार रात दोनों घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान आशीष ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उससे गाली-गलौज शुरू की। महिला ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि आशीष ने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया।

महिला गर्भवती थी। हमले के दौरान उसके पेट सहित शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वह घायल हालत में घर पर पड़ी रही। आरोपी मौके से भाग निकला।


अस्पताल में बच्चे की मौत की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी जांच की। जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेजने की सलाह दी। इसके बाद महिला को रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया।

पहले भी मारपीट का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के व्यवहार को लेकर पुरानी शिकायतों की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक करीब पांच महीने पहले भी आरोपी ने परिवार में मारपीट की थी।

उस समय उसकी पत्नी मायके में थी। आरोप है कि खाना मिलने में देरी होने पर उसने अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की थी। परिवार में उसके विवाद करने की बातें पहले भी सामने आती रही हैं।

आरोपी की तलाश में दबिश

हिर्री थाना पुलिस ने महिला पर हुए हमले के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। बोड़सरा और आसपास के इलाकों में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद घटना की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। महिला का रायपुर में इलाज जारी है।

FAQ

  1. बिलासपुर के बोड़सरा गांव में क्या हुआ है?
    बिलासपुर के बोड़सरा गांव में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिसके कारण महिला को गंभीर चोटें आईं और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
  2. आरोपी पति आशीष कौशिक की गिरफ्तारी के लिए क्या कार्रवाई की गई है?
    पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पति आशीष कौशिक की तलाश में बोड़सरा और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।
  3. महिला की स्थिति क्या है और उसका इलाज कहाँ चल रहा है?
    महिला की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया है।
Tags:
  • पति पत्नी विवाद
  • बिलासपुर में हैवानियत
  • बिलासपुर क्राइम न्यूज़
  • गर्भवती पत्नी पर रॉड से हमला
  • गर्भ में बच्चे की मौत
  • चरित्र शक में पत्नी पर हमला
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल